फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Govind became the branch head of the Roadways Employees Council

रोडवेज कर्मचारी परिषद के शाखाध्यक्ष बने गोविंद

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Wed, 18 Aug 2021 12:09 AM IST
विज्ञापन
Govind became the branch head of the Roadways Employees Council
अल्मोड़ा में परिषद के पूर्व प्रदेश संगठन मंत्री उमेश भट्ट को प्रतीक चिन्ह प्रदान करते संगठन के स? - फोटो : ALMORA
अल्मोड़ा। रोडवेज कर्मचारी संयुक्त परिषद शाखा अल्मोड़ा के वार्षिक चुनाव मंगलवार को कार्यशाला परिसर में शांतिपूर्वक संपन्न हुए। गोविंद प्रसाद टम्टा शाखा अध्यक्ष, राम दत्त पपनै शाखा मंत्री और महेंद्र सिंह शाखा कोषाध्यक्ष चुने गए।
विज्ञापन

गिरीश चंद और बलवंत सिंह मेहता शाखा उपाध्यक्ष, पवनेश कुमार और प्रदीप कुमार शाखा संयुक्त मंत्री, करण सिंह संगठन मंत्री, आनंदी शुक्ला सहायक कोषाध्यक्ष, सुरेश नेगी संप्रेक्षक, राजकुमार और गोपाल दत्त जोशी क्षेत्रीय प्रतिनिधि चुने गए। हरीश सिंह रावत, देवेंद्र कुमार, प्रदीप टम्टा, विशन सिंह, राकेश कुमार, तारा दत्त जोशी कार्यकारिणी सदस्य चुने गए। चुनाव जगमोहन, भोपाल दत्त जोशी की देखरेख में संपन्न हुए। इस मौके पर पूर्व प्रदेश संगठन मंत्री उमेश भट्ट को प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। उमेश भट्ट ने कहा कि सेवानिवृत्ति के बाद भी वह संगठन की मजबूती के लिए काम करते रहेंगे। वहां क्षेत्रीय मंत्री भूपेंद्र सिंह अधिकारी, प्रांतीय संगठन मंत्री शंकर सिंह, प्रांतीय उपाध्यक्ष जगमोहन, क्षेत्रीय संप्रेक्षक गोपाल दत्त जोशी, काठगोदाम डिपो के कोषाध्यक्ष मनोज मनराल, रमेश जोशी, प्रदीप टम्टा आदि थे।
विज्ञापन

समस्याओं के समाधान के लिए करेंगे संघर्ष : टम्टा
अल्मोड़ा। नवनियुक्त शाखा अध्यक्ष गोविंद प्रसाद टम्टा ने कहा कि परिषद कर्मचारी हितों की लड़ाई लड़ेगी। उन्होंने कहा कि सेवानिवृत्त कर्मियों का भुगतान, ईपीएफ, एलआईसी समेत अन्य समस्याओं का समाधान कराने के लिए परिषद हमेशा संघर्ष करेगी। शाखा मंत्री राम दत्त पपनै ने कहा कि संगठन को मजबूत बनाकर समस्याओं का निराकरण कराया जाएगा। जरूरत पड़ी तो आंदोलन भी करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रोडवेज की एक दूसरी यूनियन के नेता महेंद्र ने थामा परिषद का दामन
अल्मोड़ा। चुनाव के मौके पर रोडवेज की एक अन्य यूनियन के नेता महेंद्र सिंह बिष्ट ने अपने सहयोगियों के साथ रोडवेज कर्मचारी संयुक्त परिषद की सदस्यता ग्रहण की। परिषद के पदाधिकारियों ने संगठन में शामिल हुए सभी लोगों का स्वागत किया। उम्मीद जताई कि बिष्ट सदस्यों के साथ मिलकर काम कर संगठन को मजबूती देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed