फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Governor in Chaubatiya Garden

‘आत्मनिर्भर भारत के प्रयासों को साकार करेगा चौबटिया गार्डन’

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Thu, 21 Jan 2021 11:27 PM IST
विज्ञापन
Governor in Chaubatiya Garden
चौबटिया उद्यान गार्डन में सेब के नवरोपित पौध को पानी देती राज्यपाल बेबी रानी मौर्य। संवाद न्यूज ? - फोटो : RANIKHET
रानीखेत (अल्मोड़ा)। भ्रमण कार्यक्रम के तहत रानीखेत पहुंची प्रदेश की राज्यपाल बेबी रानी मौर्य बेतालघाट रवाना होने से पहले राजकीय चौबटिया उद्यान पहुंचीं। उद्यान की सुंदरता देख वह अभिभूत हो गईं। उन्होंने कहा कि कहा कि चौबटिया उद्यान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आत्मनिर्भर भारत बनाने के प्रयासों को साकार करेगा।
विज्ञापन

राज्यपाल ने बृहस्पतिवार सुबह चौबटिया उद्यान का निरीक्षण किया। अधिकारियों ने उन्हें बताया कि उद्यान में अमेरिकन, आस्ट्रेलियन और स्कॉटलैंड सहित विभिन्न विदेशी प्रजातियों के सेब व अन्य फलों के पौधे लगाए जा रहे हैं, जो भविष्य के लिए शुभ संकेत हैं। राज्यपाल ने खुशी जताई और कहा कि अधिक से अधिक फलोत्पादन स्थानीय लोगों को रोजगार भी मुहैया कराएगा। राज्यपाल ने यहां पौधरोपण भी किया। उन्होंने महिला समूह की सदस्यों से भी जानकारियां हासिल कीं। डीएम नितिन भदौरिया ने बताया कि जिले में कई नर्सरियों के माध्यम से गुणवत्तायुक्त फलों की पौध विकसित की जा रही है। जिले के किसान और बागवान अच्छा कार्य कर रहे हैं।
विज्ञापन

राज्यपाल ने कहा कि कृषि और बागवानी के क्षेत्र में अच्छा कार्य करने वाले किसानों को पुरस्कृत करने के लिए वह कृषि मंत्री से बात करेंगी। इससे प्रोत्साहन मिलेगा और उत्पादन भी बढ़ेगा। चौबटिया क्षेत्र प्राकृतिक सौंदर्य से भी अभिभूत नजर आईं। इस दौरान वहां एसएसपी पंकज भट्ट, एडीसी मुदित सूद, संयुक्त मजिस्ट्रेट रानीखेत अपूर्वा पांडे, सीओ वीर सिंह, संयुक्त उद्यान निदेशक हरीश चंद्र तिवारी, उद्यान अधीक्षक डॉ. बीके गुप्ता, मुख्य उद्यान अधिकारी टीएन पांडे आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

अभ्यागत पंजिका में की उद्यान की तारीफ
रानीखेत। चौबटिया उद्यान को देख राज्यपाल बेबीरानी मौर्य इतना अभिभूत नजर आईं कि उन्होंने उद्यान की अभ्यागत पंजिका में भी उद्यान की तारीफ की। उन्होंने लिखा है कि चौबटिया उद्यान देखने का उन्हें मौका मिला और इसे देख खुशी हुईं। किसान-अधिकारी सब मिलकर एक नई मिसाल कायम कर रहे हैं। यहां अनेक प्रजाति के सेब देखने को मिले। हिमालय का विहंगम नजारा बेहद मंत्रमुग्ध करने वाला है। बहुत बहुत शुभकामनाएं।

उद्यान गार्डन में महिला कर्मचारियों के साथ राज्यपाल बेबी रानी मौर्य। संवाद न्यूज एजेंसी

उद्यान गार्डन में महिला कर्मचारियों के साथ राज्यपाल बेबी रानी मौर्य। संवाद न्यूज एजेंसी- फोटो : RANIKHET

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed