फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Government should take concrete measures to save agriculture

पहाड़ी की खेती किसानी बचाने को सरकार करे ठोस उपाय, नहीं तो आंदोलन

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Thu, 06 Feb 2020 11:03 PM IST
विज्ञापन
Government should take concrete measures to save agriculture
संवाद कार्यक्रम में मौजूद ग्रामीण महिलाएं। संवाद न्यूज एजेंसी - फोटो : RANIKHET
द्वाराहाट (अल्मोड़ा)। महिला एकता परिषद के द्वितीय चरण के संवाद अभियान के तहत ग्राम चौंरा में गोष्ठी हुई। हीरा देवी की अध्यक्षता में आयोजित गोष्ठी में महिलाओं ने लावारिस जानवरों, बंदरों, सुअरों से पहाड़ की बर्बाद होती खेती पर चिंता जताई। कहा कि काश्तकारी चौपट होने के कारण पहाड़ से निरंतर पलायन हो रहा है। लेकिन सरकार को इससे कोई सरोकार नहीं है। जनप्रतिनिधियों के खिलाफ भी महिलाओं ने आक्रोश जताया।
विज्ञापन

महिलाओं ने सरकार से शीघ्र पहाड़ की बर्बाद हो रही खेती किसानी को बचाने के लिए ठोस नीति बनाने की मांग की। एकता परिषद महासचिव मधुबाला कांडपाल ने दोहराया कि जंगली जानवरों के आतंक से निजात दिलाने के लिए शीघ्र कोई सार्थक प्रयास किए जाने चाहिए।
विज्ञापन

वहीं पहाड़ की बदहाल शिक्षा, स्वास्थ्य व्यवस्था को यदि ग्रामीण स्तर पर सुधार किया जाए तो पहाड़ से पलायन कम होगा। उपस्थित महिलाओं ने तय किया कि यदि सरकार ने लावारिस और जंगली जानवरों के लिए कोई ठोस नीति नहीं बनाई तो उन्हें आंदोलन करना पड़ेगा। बैठक में कमला देवी, मोहनी देवी, चंपा देवी, मुन्नी देवी, पुष्पा देवी, किरण देवी, कमला देवी आदि ग्रामीण महिलाएं उपस्थित रहीं। बैठक का संचालन प्रभा देवी ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed