{"_id":"5f58b0cc8ebc3e54e65766c6","slug":"government-should-solve-the-problems-of-takula-region-almora-news-hld3962764163","type":"story","status":"publish","title_hn":"ताकुला क्षेत्र की समस्याओं का समाधान करे सरकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ताकुला क्षेत्र की समस्याओं का समाधान करे सरकार
विज्ञापन
अल्मोड़ा। ताकुला क्षेत्र में व्याप्त समस्याओं के निराकरण की मांग को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं के शिष्टमंडल ने बुधवार को जिला प्रशासन के माध्यम से मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजा। उन्होंने सरकार को एक माह का समय देते हुए आंदोलन तेज करने की चेतावनी दी।
ज्ञापन में कहा गया है कि समस्याओं को लेकर गत दिवस ताकुला में स्वतंत्रता सेनानी के स्मारक पर धरना दिया गया था। उन्होंने कहा कि ताकुला पॉलिटेक्निक में सिविल, मैकेनिकल, इलेक्ट्रिकल और फार्मेसी ट्रेड खोले जाएं। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ताकुला को सीएचसी में उच्चीकृत कर अल्ट्रासाउंड, एक्स-रे की सुविधा दी जाए। डॉक्टरों और कार्मिकों के रिक्त पदों पर जल्द नियुक्ति हो। ताकुला गांधी आश्रम को पुन: संचालित करने की भी मांग की।
उनका कहना है कि क्षेत्र की सड़कों की स्थिति काफी खराब हो गई है और दुर्घटना की आशंका रहती है। वाहन चालकों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है पर संबंधित विभाग इस ओर उदासीनता बरत रहा है। शिष्टमंडल में अनुसूचित जाति आयोग के पूर्व उपाध्यक्ष राजेंद्र बाराकोटी, जिला महामंत्री दिनेश पिलख्वाल, ब्लाक अध्यक्ष कैलाश लोहनी, दिनेश नेगी, युकां ब्लाक अध्यक्ष आशीष कुमार, अंकुर कांडपाल, पूरन सिंह, गोपाल सिंह, राजेंद्र राम, सुनील कुमार, मनोज कुमार, ललित चौहान, तारा दत्त डंगवाल, पूरन राम, जगदीश राम आदि शामिल रहे।