फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Government should eliminate District Development Authority soon

जिला विकास प्राधिकरण को जल्द वापस ले सरकार

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Tue, 14 Jan 2020 07:06 PM IST
विज्ञापन
Government should eliminate District Development Authority soon
डीडीए के खिलाफ गांधी पार्क अल्मोड़ा में धरने के दौरान नारेबाजी करते लोग। - फोटो : ALMORA
अल्मोड़ा। सर्वदलीय संघर्ष समिति के बैनर तले जिला विकास प्राधिकरण समाप्त करने की मांग को लेकर विभिन्न संगठनों के लोगों ने गांधी पार्क में धरना दिया। इस मौके पर वक्ताओं ने सरकार से डीडीए को जल्द वापस लेने की मांग की।
विज्ञापन

वक्ताओं ने कहा कि अल्मोड़ा शहर में डीडीए लागू करना औचित्यहीन है। नवंबर 2017 में सरकार ने जनता को विश्वास में लिए बगैर तुगलकी फरमान जारी कर पूरे पर्वतीय क्षेत्र में डीडीए लागू कर दिया, जिससे जनता परेशान है। शहरी क्षेत्र के साथ ही ग्रामीण इलाकों में भी जनता को भवन बनाने को डीडीए से अनुमति लेनी पड़ रही है।
विज्ञापन

आरोप लगाया कि प्रशासन प्राधिकरण के नाम पर लोगों को नोटिस जारी कर रहा है, जिससे जनता में भय का माहौल है। धरने की अध्यक्षता पूर्व सैनिक सैनिक लीग के पूर्व अध्यक्ष पीजी गोस्वामी और संचालन कांग्रेस जिला सचिव दीपांशु पांडे ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

धरने पर कांग्रेस जिलाध्यक्ष पीतांबर पांडे, नगर अध्यक्ष पूरन सिंह रौतेला, हेम चंद्र जोशी, दिनेश जोशी, कांग्रेस जिला प्रवक्ता राजीव कर्नाटक, आनंदी वर्मा, पीसीसी सदस्य हर्ष कनवाल, वरिष्ठ अधिवक्ता पीसी तिवारी, केशव दत्त पांडे, विमला, राजू गिरी, चंद्रकांत जोशी, सभासद हेम तिवारी, लक्ष्मण सिंह ऐठानी, विनोद तिवारी आदि उपस्थित थे। अंत में समिति की सक्रिय सदस्य लीला खोलिया के पति साहित्यकार भानु खोलिया के निधन पर दुख व्यक्त किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed