फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Government reached people's door to hear the problems in Chakna

Almora News: चमकना में समस्याएं सुनने लोगों के द्वार पहुंची सरकार

Sun, 30 Apr 2023 10:56 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा Updated Sun, 30 Apr 2023 10:56 PM IST
विज्ञापन
Government reached people's door to hear the problems in Chakna
सल्ट विकासखंड में ग्रामीणों की समस्याएं सुनने चमकना गांव जाते विभागीय अधिकारी। संवाद
-सल्ट विकासखंड के चमकना गांव में हुआ सरकार जनता के द्वार कार्यक्रम
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मौलेखाल (अल्मोड़ा)। सल्ट विकासखंड के चमकना में सरकार जनता के द्वार कार्यक्रम के तहत अधिकारी लोगों की समस्याएं सुनने पहुंचे। इस दौरान ग्रामीणों ने पेयजल, बिजली, सड़क, मनरेगा का भुगतान न होने की समस्याएं उठाईं। अधिकारियों ने उन्हें जल्द समस्याओं के समाधान का आश्वासन दिया।

चमकना के तड़ी टुकनोली में आयोजित कार्यक्रम में 22 समस्याएं दर्ज हुईं। ग्रामीणों ने पेयजल की समस्या का निराकरण करने की मांग की। 10 से अधिक किसानों ने कहा कि उन्हें लंबे समय से किसान सम्मान निधि का भुगतान नहीं हुआ है। मनरेगा मजदूरों ने मजदूरी का भुगतान न होने की बात कही। गांव को जोड़ने के लिए सड़क निर्माण की मांग ग्रामीणों ने की। तहसीलदार दिलीप सिंह ने ग्रामीणों को जल्द समस्याओं के समाधान का आश्वासन दिया। इस मौके पर पूर्ति, ग्राम विकास, पशुपालन, उद्यान सहित अन्य विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन

------------------

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed