फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Government funding will make your tree

अपना पेड़ दिलाएगा सरकारी धन

Wed, 11 Mar 2015 11:44 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, द्वाराहाट (अल्मोड़ा)
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, द्वाराहाट (अल्मोड़ा) Updated Wed, 11 Mar 2015 11:44 PM IST
विज्ञापन

 भूमि संरक्षण वन प्रभाग रानीखेत के एसडीओ पृथ्वीराज बिष्ट ने द्वाराहाट के नट्टागुल्ली में ग्रामीणों की बैठक बुलाई। एसडीओ ने उन्हें मुख्यमंत्री की महत्वाकांक्षी अपना पेड़ अपना धन योजना की जानकारी दी। बताया कि फायर सीजन शुरू हो गया है। गर्मी में वनों को आग से बचाने के लिए ग्रामीणों का सहयोग जरूरी है।

विज्ञापन


एसडीओ ने वन पंचायतों के गठन, उनकी जिम्मेदारी, वनों की आग रोकने के लिए अपनाई जाने वाली विधियों की जानकारी दी। कहा कि मुख्यमंत्री हरीश रावत ने अपना पेड़ अपना धन योजना चलाई है। इसके तहत किसानों को अपनी जमीनों में चारा प्रजाति समेत फलदार पौधे लगाने हैं। इसके तीन साल बाद सरकार संरक्षण के लिए 300 रुपए प्रति पेड़ के हिसाब से धनराशि देगी। इसकी रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया शुरू हो गई है। उन्होंने ग्रामीणों से वन पंचायतों के सुदृढ़ीकरण के लिए भी पहल करने का आह्वान किया। बैठक में रेंजर मोहन चंद्र पांडे, हरक सिंह, ललित पांडे, मनोज उपाध्याय, रतन सिंह बिष्ट, मोहित उप्रेती, कृष्णानंद, तारादत्त कांडपाल, नंदन रौतेला, लाल सिंह बिष्ट, कमल राम, लक्ष्मण सिंह, रमेश चंद्र, शिव सिंह बिष्ट, ख्यालीदत्त आदि ग्रामीण भी मौजूद थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed