{"_id":"5a22dbbc4f1c1b78548c0ce0","slug":"goodwill-march-in-ranikhet-on-eid-miladunnabi","type":"story","status":"publish","title_hn":"ईद मिलादुन्नबी पर रानीखेत में निकला सद्भावना मार्च","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ईद मिलादुन्नबी पर रानीखेत में निकला सद्भावना मार्च
अमर उजाला ब्यूरो अल्मोड़ा।
Updated Sat, 02 Dec 2017 10:28 PM IST
विज्ञापन
रानीखेत में सद्भावना मार्च निकालते मुस्लिम समुदाय के लोग।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ईद मिलादुन्नबी पर्व के मौके पर नगर में सुख, शांति और सद्भाव की कामना की गई। मुस्लिम समुदाय के लोगों ने नगर में सद्भावना मार्च निकाला, जिसमें सभी धर्मों के लोगों ने भी भाग लिया। मार्च जामा मस्जिद से शुरू होकर पूरे नगर में गुजरा। बाद में राजकीय अस्पताल में रोगियों को फल वितरित किए गए।
विज्ञापन
इस कार्यक्रम में बच्चों ने भी बढ़ चढ़कर भाग लिया। सभी ने अमन शांति के पैगाम लिखी तख्तियां हाथों में थामे थीं। जामा मस्जिद अध्यक्ष मो. वसीम कुरैशी ने सहयोग के लिए विधायक करन माहरा, प्रमुख रचना रावत सहित सभी का आभार जताया। शांति व्यवस्था के लिए पुलिस और प्रशासन के लोग भी तैनात थे।
विज्ञापन
देर शाम जामा मस्जिद में न्याज का आयोजन किया गया। इस दौरान जामा मस्जिद के पेश ईमाम मुफ्ती मोहम्मद तहसीन, हबीव भाई, रहमतुल्ला, हाजी मो. अकबर, सलीम अहमद, शकील अहमद, मो. शफी कुरेशी, हाजी मो. यूनुस, शौकत अली, मो. नईम, रोजी अली खान के अलावा व्यापार मंडल अध्यक्ष भगवंत नेगी, पूर्व अध्यक्ष यतीश रौतेला, महेश जोशी, गोविंद बिष्ट, हीरा रावत, सभासद सुकृत शाह, प्रदीप माहरा आदि ने भी सहयोग किया।
विज्ञापन