{"_id":"65565d78a07c98057e0f3667","slug":"goljyu-temple-in-chokuna-jainti-almora-news-c-232-1-shld1002-5009-2023-11-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Almora News: गोल्ज्यू देवता के दर्शन से पूरी होती है भक्तों की मनोकामना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Almora News: गोल्ज्यू देवता के दर्शन से पूरी होती है भक्तों की मनोकामना
Thu, 16 Nov 2023 11:50 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
Updated Thu, 16 Nov 2023 11:50 PM IST
विज्ञापन
फोटो- 16एएलएम13पी चौकुना स्थित गोलज्यू देवता मंदिर। संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जैंती (अल्मोड़ा)। भक्तों की आस्था का केंद्र जैंती तहसील के चौकुना गांव स्थित गोल्ज्यू देवता मंदिर में 20 नवंबर से 22 दिवसीय जागर का आयोजन होगा। मान्यता के अनुसार जागर में पहुंचकर मांगी गई मनौती को भगवान गोल्ज्यू अवश्य पूरा करते हैं।
भले ही जैंती के चौकुना गांव स्थित गोल्ज्यू देवता मंदिर को चितई मंदिर की तरह ख्याति नहीं मिल पाई है, लेकिन यह मंदिर हजारों श्रद्धालुओं की आस्था का केंद्र है। चितई की तरह यह मंदिर भी न्याय के देवता गोल्ज्यू को समर्पित है। खास तौर पर विवाहिताएं अपने कुल की समृद्धि की कामना लिए यहां पहुंचती हैं। उप प्रधान राजेंद्र सिंह धानक राजू ने बताया कि मंदिर में 20 नवंबर से 22 दिनी गोल्ज्यू देवता का जागर लगेगा। नौ दिसंबर को विशेष पूजा और भंडारे के साथ यह धार्मिक आयोजन संपन्न होगा। बताया कि हर तीन साल में जागर का आयोजन होता है, इसमें शामिल होने बड़ी संख्या में भक्त यहां पहुंचते हैं।
मंदिर में जागर की तैयारियां की जा रहीं हैं। मंदिर में भगवान गोल्ज्यू के दर्शन से मनोकामना पूर्ण होती है। मंदिर में आने वाले पीड़ित को भी गोल्ज्यू न्याय दिलाते हैं। - खष्टी दत्त पांडे, पुजारी, गोल्ज्यू देवता मंदिर, चौकुना।
विज्ञापन
तीसरे साल लगने वाले जागर का महिलाओं को बेसब्री से इंतजार रहता है। विवाह के बाद गांव की बेटियां गोल्ज्यू के दरबार में लगने वाले जागर में विशेष पूजा करने आतीं हैं। - रेनू, चौकुना।