{"_id":"592c4a124f1c1bea53bdaf96","slug":"goddess-dangers-bath-in-vimandeshwar","type":"story","status":"publish","title_hn":"विमांडेश्वर में देव डांगरों को कराया स्नान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विमांडेश्वर में देव डांगरों को कराया स्नान
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 29 May 2017 11:08 PM IST
विज्ञापन
डांगरों को स्नान कराते लोग
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तल्ली कहाली विकास समिति की ओर से तल्ली कहाली भूमिया मंदिर में कत्यूरियों की जागर, अखंड रामायण पाठ का समापन भंडारे के साथ हुआ। ग्रामीणों और प्रवासियों के सहयोग से यह सामूहिक आयोजन किया गया था। इसके तहत तल्ली कहाली से विमांडेश्वर मंदिर तक ढोल-नगाड़ों, निशानों के साथ सुबह कलश यात्रा निकाली गई। विमांडेश्वर में सुरभि-नंदनी संगम पर देवताओं को स्नान कराया गया। मंदिर में पूजा अर्चना हुई।
विज्ञापन
यह यात्रा वापस भूमिया मंदिर पहुंची। यहां अवतरित होने वाले कत्यूरी देवताओं की आरती, जागर का आयोजन किया गया। बाद में अखंड रामायण पाठ का आयोजन किया गया, जबकि रात्रि में जागर हुई। कार्यक्रम में प्रधान पूरन पांडेय, रामदत्त, दिनेश तिवारी, आपेे शर्मा, गोपाल दत्त, भोलादत्त, रमेश चंद्र, धर्मानंद, दीपा देवी, खिमुली देवी आदि शामिल थे।
विज्ञापन