{"_id":"94b3fbb4a17083078253a70d55fc49e9","slug":"go-unclaimed-house-sent-21-animals-seized-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"लावारिस 21 जानवर पकड़कर गो सदन भेजे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लावारिस 21 जानवर पकड़कर गो सदन भेजे
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो/अल्मोड़ा।
Updated Fri, 18 Sep 2015 01:03 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नगर व्यापार मंडल और पालिका परिषद का नगर से लावारिस सांडों और गायों को हटाने का अभियान जारी है। बृहस्पतिवार को 21 सांड और गाय पकड़कर ट्रकों से श्रीकृष्ण गो सदन बाजपुर भेजे गए।
विज्ञापन
अभियान के तहत नगर के विभिन्न स्थानों से दो सांड, 18 गाय और एक बैल समेत 21 जानवरों को पकड़ा गया। वाहन के जरिए जानवरों को श्रीकृष्ण गो सदन बाजपुर भेजा।
विज्ञापन
इस मौके पर पालिकाध्यक्ष प्रकाश जोशी, व्यापार मंडल अध्यक्ष भैरव गोस्वामी, उपाध्यक्ष दीपक वर्मा, दीपेश जोशी, महासचिव मनोज सिंह पवार, विजय भट्ट, हेम तिवारी, सूरज वाणी, ललित सतवाल, गिरिराज साह, कमल साह, मयंक भंडारी, कमल साह, अभिषेक नेगी, पंकज खंपा, प्रदीप टम्टा, बीना आर्या, करन कनवाल, हिमांशु कनवाल आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
इधर पालिकाध्यक्ष प्रकाश चंद्र जोशी ने नगर व्यापार मंडल पदाधिकारियों, जिला, पुलिस प्रशासन का सहयोग के लिए आभार जताया है।
उन्होंने नगर की समस्याओं के समाधान के लिए नागरिकों से सफाई व्यवस्था, अतिक्रमण हटाने आदि में सहयोग करने की अपील की है।
उन्होंने पशुपालकों से कहा है कि वह अपने जानवरों को नहीं छोड़ें अन्यथा लावारिस जानवरों को गौ सदन भिजवाने के अलावा अर्थदंड लगाने को पालिका परिषद विवश होगी।