{"_id":"5a58eda74f1c1bb23f8b4744","slug":"gnm-training-scam-begins-to-investigate","type":"story","status":"publish","title_hn":"जीएनएम प्रशिक्षण घोटाले की जांच शुरू ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जीएनएम प्रशिक्षण घोटाले की जांच शुरू
अमर उजाला ब्यूरो अल्मोड़ा।
Updated Fri, 12 Jan 2018 10:47 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अल्मोड़ा में जीएनएम प्रशिक्षण घोटाले की जांच के लिए शासन के निर्देश पर एसएसपी पी रेणुकादेवी की निगरानी में गठित एसआईटी ने जांच शुरू कर दी है। अमर उजाला से बातचीत में एसएसपी ने बताया कि 15 जनवरी तक जांच पूरी कर ली जाएगी। जांच में जो भी दोषी पाए जाएंगे, उनके खिलाफ मुकदमे दर्ज कर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
बता दें कि एकेडमिक एजुकेशन कंसलटेंसी आईपीएमटी कुसुमखेड़ा चौराहा हल्द्वानी की ओर से अल्मोड़ा में 2013 में आईपीएमटी एकेडमिक एजुकेशन के अंतर्गत आईपीएमटी कॉलेज के नाम से पवार मार्केट बाड़ी बगीचा अल्मोड़ा में एक संस्था खोली और बड़ी संख्या में लोगों को जीएनएम डिप्लोमा के नाम पर प्रवेश दिलाए गए।
विज्ञापन
इसके लिए हर अभ्यर्थी से लाखों रुपये शुल्क वसूला गया। यही नहीं प्रवेश लेने वाले अभ्यर्थियों को कोई प्रैक्टिकल प्रशिक्षण भी नहीं दिया गया। बाद में कई को फर्जी डिप्लोमा प्रमाणपत्र जारी कर दिए गए, जबकि कई लोगों को कोई प्रमाणपत्र ही नहीं दिया गया। कुछ समय बाद कथित संस्थान को बंद कर दिया गया। बाद में अभ्यर्थियों की शिकायत पर जिला प्रशासन ने भी अपनी जांच रिपोर्ट शासन को भेज दी थी। जांच में भारी गड़बड़ियां पाई गई थी।
विज्ञापन
प्रदेश सरकार ने बीते दिनों जीएनएम प्रशिक्षण घोटाले की जांच के लिए एसआईटी गठित करने के निर्देश दिए थे। इधर, एसएसपी पी रेणुकादेवी ने बताया कि उनकी निगरानी में एसआईटी गठित कर दी गई है। एसआईटी की जांच कमेटी में एक एएसपी, एक सीओ, एक पुलिस निरीक्षक, एक एसआई को शामिल किया गया है। उन्होंने बताया कि 15 जनवरी तक जांच पूरी कर ली जाएगी। एसएसपी ने यह भी बताया कि जिले में कुछ चिट फंड कंपनियों के खिलाफ भी पुलिस जांच कर रही है। जांच में दोषी पाए जाने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।