{"_id":"5f08aaa68ebc3e638f56635c","slug":"gmc-almora-almora-news-hld3892690180","type":"story","status":"publish","title_hn":"बेस अस्पताल में अधिक क्षमता वाली कोरोना जांच मशीन जल्द चालू होगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बेस अस्पताल में अधिक क्षमता वाली कोरोना जांच मशीन जल्द चालू होगी
विज्ञापन
मेडिकल कॉलेज का निरीक्षण करते चिकित्सा शिक्षा के निदेशक वाइके पंत, डीएम और अन्य।
- फोटो : ALMORA
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अल्मोड़ा। निदेशक चिकित्सा शिक्षा युगल किशोर पंत ने शुक्रवार को राजकीय मेडिकल कॉलेज के साथ ही बेस अस्पताल का निरीक्षण किया और अस्पताल में कोरोना मरीजों की जांच के लिए बीते दिनों पहुंची वास्तविक समय रिवर्स प्रतिलेखन पोलीमरेज श्रृंखला प्रतिक्रिया (आरटीपीसीआर) मशीन को जल्द चालू करने के निर्देश दिए। उन्होंने मशीन को शुुरू करने के लिए जरूरी दूसरी मशीन को श्रीनगर मेडिकल कॉलेज से मंगाने के निर्देश दिए। बताया कि आठ दिन में नई मशीन चालू हो जाएगी। इसके बाद अल्मोड़ा के सैंपल हल्द्वानी नहीं भेजे जाएंगे।
बेस अस्पताल में कुछ दिन पूर्व दिनों 25 वेंटिलेटर पहुंच चुके हैं। निदेशक पंत ने बेस अस्पताल के पीएमएस डॉ. एचसी गढ़कोटी और मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. आरजी नौटियाल से आपस में समन्वय स्थापित करके वेंटिलेटरों को जल्द लगाकर चालू करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि इसमें किसी भी प्रकार की समस्या होने पर डीएम को बताएं। इस दौरान उन्होंने बेस अस्पताल में कोरोना टेस्टिंग के लिए लगी ट्रू नेट मशीन के बारे में भी जानकारी प्राप्त की। इस मशीन की क्षमता काफी कम है। उन्होंने बीते दिनों अजीम प्रेम जी फाउंडेशन से मुफ्त मिली कोरोना जांच मशीन को जल्द चालू करने के लिए जरूरी श्रीनगर मेडिकल कॉलेज में रखी दूसरी मशीन दो-तीन दिन के भीतर अल्मोड़ा मंगाने को कहा। जिससे आठ दिन में कोरोना के सैंपलों की जांच तुरंत हो सके। इस मशीन के चालू होने के बाद अल्मोड़ा के सैंपल हल्द्वानी नहीं भेजे जाएंगे। इस अवसर पर डीएम नितिन सिंह भदौरिया, प्राचार्य मेडिकल कॉलेज डॉ. आरजी नौटियाल, पीएमएस डॉ. एचसी गढ़कोटी, अपर मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. दीपांकर डेनियल आदि थे।
निर्माण एजेंसी के प्रभारी को लगाई फटकार
अल्मोड़ा। निदेशक वाईके पंत ने अल्मोड़ा मेडिकल कॉलेज का निर्माण कार्य लंबे समय बाद भी पूरा न होने और अब भी इसमें गति नहीं आने पर निर्माण एजेंसी के प्रभारी को फटकार लगाई। उन्होंने कहा कि निर्माण कार्य में पहले से ही काफी विलंब हो चुका है। आगे बचे कार्यों के टेंडर जल्द जारी करके काम समय पर पूरा करें। इसमें कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।