{"_id":"5f3a611a8ebc3e3cc97529c1","slug":"give-appointment-almora-news-hld393556133","type":"story","status":"publish","title_hn":"डीएलएड प्रशिक्षुओं ने उठाई नियुक्त की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डीएलएड प्रशिक्षुओं ने उठाई नियुक्त की मांग
विज्ञापन
अल्मोड़ा। जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डायट) के द्विवर्षीय 2017-19 के डीएलएड (बीटीसी) प्रशिक्षितों ने प्राथमिक स्कूलों में शिक्षकों के पदों पर नियुक्ति की मांग उठाई है। प्रशिक्षितों ने अपर जिलाधिकारी बीएस फिरमाल के माध्यम से मुख्यमंत्री, शिक्षा मंत्री, शिक्षा सचिव और शिक्षा निदेशक (प्रारंभिक) को ज्ञापन भेजा है।
ज्ञापन में कहा गया है कि प्रशिक्षित डीएलएल (बीटीसी) प्रशिक्षु लंबे समय से शासन से नियुक्ति की मांग करते आ रहे हैं, परंतु विभाग प्राथमिक शिक्षक भर्ती में रुचि नहीं ले रहा है, जबकि विभाग में सेवानिवृत्ति और पदोन्नत्ति की प्रक्रिया सुचारू रूप से चल रही है। इसके बाद प्राथमिक शिक्षकों के कई पद रिक्त हैं।
डायट डीएलएड (बीटीसी) बेरोजगार प्रशिक्षित संघ के प्रदेश अध्यक्ष पवन मुस्यूनी ने कहा है कि पिछले साढ़े तीन साल से प्राथमिक शिक्षकों के पद पर नियुक्ति नहीं हुई है। न्यायिक प्रक्रिया के सुस्त होने से उच्च न्यायालय में पिछले दो सालों से इस संबंध में मामला लंबित है। शिक्षकों की तैनाती नहीं होने से प्राथमिक स्कूलों के बच्चों के भविष्य से भी खिलवाड़ हो रहा है।
विज्ञापन
प्रदेश सलाहकार धीरेंद्र खाती ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द नियुक्ति प्रक्रिया शुरू नहीं की गई तो धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया जाएगा। बाद में उन्होंने इस संबंध में मुख्य शिक्षा अधिकारी कार्यालय में भी ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन देने वालों में प्रदेश सचिव केवल प्रसाद, मदन फर्त्याल, जिलाध्यक्ष सुधांशु जौहरी, अरविंद, गणेश, नरेंद्र, सौरभ, प्रियंका, संजय, कविता, ज्योति आदि शामिल रहे।