{"_id":"650ddb4c23a187a11903ec0c","slug":"girl-student-dies-after-falling-from-bulldozer-almora-news-c-232-1-shld1003-3251-2023-09-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Almora News: बुलडोजर से गिरी छात्रा की मौत, चालक फरार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Almora News: बुलडोजर से गिरी छात्रा की मौत, चालक फरार
Fri, 22 Sep 2023 11:52 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
Updated Fri, 22 Sep 2023 11:52 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
अल्मोड़ा। हरड़ा-जागेश्वर सड़क पर जेसीबी से कुचलने से छात्रा की मौत हो गई। घटना के बाद चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस ने शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौपा।
पुलिस के अनुसार बीते बृहस्पतिवार को हरड़ा न्योलीखान निवासी मनीषा (14) पुत्री दीवान सिंह गैड़ा जीआईसी नैनी से छुट्टी के बाद घर लौट रही थी। वह कक्षा नौ की छात्रा थी। इसी बीच वहां से जा रही एक जेसीबी के चालक को उसने रोका और लिफ्ट मांगी। इस पर चालक ने जेसीबी रोककर छात्रा को अपने बगल में बैठाया। जगह कम होने के चलते छात्रा अचानक सड़क पर गिर गई और जेसीबी के टायर के नीचे आ गई।
आसपास के लोग घटनास्थल की ओर दौड़े तो चालक मौके से फरार हो गया। लोगों ने घायल छात्रा को बेस अस्पताल पहुंचाया जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
अस्पताल प्रबंधन की सूचना पर पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया और परिजनों को सौंपा। धौलछीना थानाध्यक्ष सुशील कुमार ने बताया कि फिलहाल परिजनों की ओर से कोई तहरीर नहीं मिली है।
सीओ विमल प्रसाद ने बताया कि चालक की तलाश की जा रही है। जेसीबी सीज कर दी है। तहरीर मिलने के बाद ही आगे की कार्रवाई होगी।