{"_id":"645697b08dfa4d27bd08eb94","slug":"gic-shitalakhet-almora-almora-news-c-8-1-132499-2023-05-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Almora News: अतिथि शिक्षकों के भरोसे जीआईसी शीतलाखेत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Almora News: अतिथि शिक्षकों के भरोसे जीआईसी शीतलाखेत
Sat, 06 May 2023 11:38 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
Updated Sat, 06 May 2023 11:38 PM IST
विज्ञापन
अल्मोड़ा। हवालबाग विकासखंड के राजकीय इंटर काॅलेज (जीआईसी) शीतलाखेत में नियमित शिक्षकों की तैनाती नहीं हो सकी है। यह विद्यालय अतिथि शिक्षकों के भरोसे चल रहा है। नियमित शिक्षक न होने से विद्यार्थियों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
जीआईसी शीतलाखेत में अर्थशास्त्र, जीवविज्ञान, गणित, भौतिकविज्ञान, रसायनविज्ञान, समाजशास्त्र, हिंदी, अंग्रेजी प्रवक्ता पदों पर एक भी नियमित शिक्षक नहीं है। एलटी संवर्ग में भी विज्ञान, कला विषयों में नियमित शिक्षक नहीं हैं। शिक्षकों के खाली पदों पर विद्यालय में अतिथि शिक्षक तैनात किए गए हैं। इसके बावजूद नियमित शिक्षक न होने से विद्यार्थियों को परेशानियों का सामना करना पड़ता है। शिक्षकों के अवकाश पर जाने से स्थिति और भी बिगड़ जाती है।
प्रधानाचार्य का पद छह साल से खाली
अल्मोड़ा। जीआईसी शीतलाखेत में वर्ष 2017 से प्रधानाचार्य का पद भी खाली है। विद्यालय की ही एक शिक्षिका के पास प्रधानाचार्य का अतिरिक्त प्रभार है। प्रधानाचार्य न होने से कार्यालयी कामकाज समेत अन्य कामों पर बुरा असर पड़ रहा है। प्रशासनिक अधिकारी की तैनाती न होने से भी कार्यालयी काम प्रभावित हो रहा है।
विज्ञापन
ऐसे में कैसे बढ़ेगी छात्र संख्या
अल्मोड़ा। विद्यालय में नियमित शिक्षक न होने से कई विद्यार्थी भी विद्यालय में प्रवेश लेना पसंद नहीं कर रहे हैं। विद्यालय में कुल 258 विद्यार्थी अध्ययनरत हैं। अभिभावक अपने बच्चों को दूसरे विद्यालयों में भेजने के लिए मजबूर हैं। शिक्षकों की कमी से छात्र संख्या नहीं बढ़ पा रही है।
खाली पद शासन स्तर से ही भरे जाते हैं। इसलिए जीआईसी शीतलाखेत में शिक्षकों के खाली पदों की सूचना शासन को भेजी गई है। खाली पदों पर अतिथि शिक्षक तैनात हैं। -प्रकाश सिंह जंगपांगी, बीईओ, हवालबाग।