{"_id":"5f4103278ebc3e411c555b7e","slug":"gic-hawalbag-selected-for-star-atal-of-india-almora-news-hld3941619137","type":"story","status":"publish","title_hn":"जीआईसी हवालबाग का स्टार अटल ऑफ इंडिया के लिए चयन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जीआईसी हवालबाग का स्टार अटल ऑफ इंडिया के लिए चयन
विज्ञापन
अल्मोड़ा। राजकीय आदर्श इंटर कॉलेज हवालबाग (अल्मोड़ा) की अटल टिंकरिंग लैब को नीति आयोग भारत सरकार ने स्टार अटल ऑफ इंडिया के लिए चयनित किया है। अटल लैब इंचार्ज डॉ. कपिल नयाल ने बताया कि नीति आयोग द्वारा वर्ष भर के प्रदर्शन, अटल डैशबोर्ड, अटल मेंटर सेशन, अटल कम्यूनिटी डे में प्रदर्शन के आधार पर चयन किया जाता है। अटल टिंकरिंग लैब हवालबाग के छात्रों ने मूविंग रोबोट, स्मार्ट डस्टबिन, पॉल्यूशन कंट्रोलर, ब्लाइंड स्टिक आदि कई शानदार मॉडल्स बनाए हैं।
विद्यालय के दो छात्रों ने डॉ. कपिल नयाल के मार्गनिर्देशन में राष्ट्रीय कार्यशाला में प्रतिभाग किया है। इस अटल लैब को पूर्व में दो बार नीति आयोग द्वारा अटल स्कूल ऑफ द मंथ चुना गया है। जिले के करीब 20 विद्यालयों के छात्रों ने लैब का भ्रमण कर कई नई तकनीकों को सीखा है।
विद्यालय के प्रधानाचार्य मदन सिंह मेर ने बताया कि लैब के लिए दो लाख रुपये की दूसरी किश्त भी भारत सरकार से मिल चुकी है। इस धनराशि को लैब के उपकरणों के रखरखाव और नए उपकरण खरीदने में खर्च किया जाना है। अटल टिंकरिंग लैब हवालबाग के स्टार अटल ऑफ इंडिया के लिए चयन होने पर जिलाधिकारी नितिन सिंह भदौरिया, सीडीओ मनुज गोयल, मुख्य शिक्षाधिकारी हर्ष बहादुर चंद, अष्टभुजा दुबे, नवनीत पांडेय, मोती प्रसाद साहू, तारा दत्त भट्ट, प्रदीप सलाल, शंकर दत्त भट्ट, बराती यादव, कृपाल सिंह बिष्ट, धन सिंह धोनी, कमलेश जोशी, सुनीता बोरा, नवीन वर्मा, कमलेश मिश्रा ने खुशी जताई है।