फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   GIC Bangora lack of lecturers and teachers

Almora News: जीआईसी बंगोड़ा में प्रवक्ता और शिक्षकों की कमी

Sun, 23 Apr 2023 11:23 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा Updated Sun, 23 Apr 2023 11:23 PM IST
विज्ञापन
GIC Bangora lack of lecturers and teachers
रानीखेत (अल्मोड़ा)। सरकारी शिक्षा व्यवस्था पटरी पर नहीं आ रही है। विद्यालयों में शिक्षकों और प्रवक्ताओं का अभाव है। ताड़ीखेत विकासखंड के जीआईसी बंगोड़ा में प्रवक्ताओं और सहायक अध्यापकों की कमी है। एलटी में गणित शिक्षक नहीं है। पठन-पाठन कार्य व्यवस्था पर चल रहा है। विद्यालय भवन भी पुराना हो गया है। इस संबंध विधायक डाॅ. प्रमोद नैनवाल को प्रस्ताव दिया गया है। विधायक ने भी सार्थक कार्रवाई का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन

जीआईसी बंगोड़ा विकासखंड का सबसे पुराना विद्यालय है। यहां इंटर में राजनीति विज्ञान के प्रवक्ता का पद रिक्त है।कई बार उच्चाधिकारियों को सूचना देने के बाद भी कोई कार्रवाई नहीं हो सकी है। विद्यालय भवन भी पुराना हो चुका है। कई कक्ष जीर्णशीर्ण हाल में हैं। प्रधानाचार्य महेंद्र सिंह नयाल ने बताया कि विद्यालय भवन को ठीक कराने का प्रस्ताव विधायक डाॅ. प्रमोद नैनवाल को दिया गया है। विधायक डाॅ. नैनवाल ने इस संबंध में सार्थक कार्रवाई का आश्वासन दिया है। बता दें इस विद्यालय में दूर दराज के क्षेत्रों से बच्चे पढ़ने के लिए आते हैं। अभिभावकों ने भी यहां शिक्षकों की नियुक्ति करने की मांग उठाई है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed