फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   GGIC students visited Atal Tinkering Laboratory

जीजीआईसी की छात्राओं ने देखी अटल टिंकरिंग प्रयोगशाला

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Thu, 21 Nov 2019 06:00 PM IST
विज्ञापन
GGIC students visited Atal Tinkering Laboratory
हवालबाग में अटल टिंकेरिंग लैब पहुंची जीजीआईसी की छात्राएं। अमर उजाला - फोटो : RANIKHET
रानीखेत (अल्मोड़ा)। आदर्श राजकीय बालिका इंटर कॉलेज की छात्राओं ने जीआईसी हवालबाग का शैक्षिक भ्रमण किया। इस दौरान छात्राओं ने वहां अटल टिंकरिंग प्रयोगशाला भी देखी। भ्रमण दल में नौवीं और 11वीं कक्षा की छात्राएं शामिल थीं।
विज्ञापन

इससे पहले विद्यालय से प्रधानाचार्या नीलम नेगी ने दल को रवाना किया। भ्रमण के दौरान छात्राओं को अटल टिंकरिंग प्रयोगशाला के इंचार्ज डॉ. कपिल नयाल ने बताया कि अटल टिंकरिंग प्रयोगशाला में अटल शब्द पूर्व प्रधानमंत्री स्व. अटल बिहारी बाजपेयी के नाम से संबंधित है। उन्होंने टिंकरिंग शब्द का मतलब खेल-खेल में नया अविष्कार करना है।
विज्ञापन

टिंकरिंग का उद्देश्य छात्र-छात्राओं में वैज्ञानिक दृष्टिकोण विकसित करना और विज्ञान के प्रति बच्चों में रुचि पैदा करना है। छात्राओं ने प्रयोगशाला में थ्री डी प्रिंटिंग, रोबोटिक्स, दूरबीन, ड्रोन जैसे आधुनिकतम तकनीकों के बारे में विस्तृत जानकारी हासिल की। भ्रमण में रमसा प्रभारी बिसौला देवी, रेनू मठपाल, नीरू पांडे, करिश्मा वर्ग, भावना बिनवाल, गरिमा पंत, राधा भट्ट आदि भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed