फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Gevar Festival Kicks Off

अल्मोड़ा: गेवाड़ कृषि महोत्सव में निकाली गई झांकियों में हुए लोक कला के दर्शन

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Fri, 10 Feb 2023 11:33 PM IST
विज्ञापन
Gevar Festival Kicks Off
चौखुटिया में गेवाड़ महोत्सव के मौके पर निकाली गई झांकियां। - फोटो : ALMORA
चौखुटिया(अल्मोड़ा) अगनेरी में तीन दिनी गेवाड़ कृषि एवं सांस्कृतिक मेला शुक्रवार को शुरू हो गया है। मेले का शुभारंभ सेना बैंड की धुन के बीच क्षेत्रीय विधायक मदन सिंह बिष्ट और डीएम वंदना ने संयुक्त रूप से किया। इससे पहले विभिन्न स्कूलों के बच्चोंए महिला समूहों और विभागों की तीन दर्जन झांकियां निकाली गईं। झांकियों के माध्यम से राज्य की लोकसंस्कृति की झलक दिखाई गई।
विज्ञापन

चौखुटिया में पहली बार हो रहे गेवाड़, कृषि व सांस्कृतिक महोत्सव में पहले दिन लोगों की भारी भीड़ उमड़ी। सांस्कृतिक मंच पर शुरू हुए रंगारंग कार्यक्त्रस्मों का सिलसिला देर शाम तक चलता रहा। मेले में निकली झांकियां खिरचौरा मंदिर परिसर से करीब तीन किमी पैदल चलने के बाद आयोजन स्थल अगनेरी पहुंची। एनसीसी, एनएसएस और स्काउट के छात्र व पूर्व सैनिक भी झांकियों में शामिल हुए।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि विधायक मदन सिंह बिष्ट ने कहा कि मेले हमारी संस्कृति व परंपरा के वाहक हैं। विशिष्ट अतिथि डीएम वंदना ने मेले के आयोजन के लिए क्षेत्र वासियों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि लोग मेले में स्टालों के माध्यम से दी जा रही सरकारी सुविधाओं का लाभ उठाएं। सांस्कृतिक मंच पर विभिन्न स्कूलों के बच्चों के अलावा गायिका दीपा नगरकोटी, बिशन सिंह हरियाला, किसन महिपाल व रमेश गोस्वामी आदि कलाकारों ने प्रस्तुति दी। मंच पर पांडव नृत्य, छोलिया नृत्य, कुमाऊंनी झोड़ा, गढ़वाली गीत सहित अन्य कार्यक्त्रस्म हुए। कार्यक्त्रस्म की अध्यक्षता ब्लाक प्रमुख किरन बिष्ट तथा संचालन भारतेंदु जोशी, योगेश पांडे, मोनिका टम्टा, मुकेश पांडे व हीरा सिंह बिष्ट ने किया।

गेवाड़ महोत्सव में बैंड की प्रस्तुति देते कुमाऊं रेजीमेंट के जवान।

गेवाड़ महोत्सव में बैंड की प्रस्तुति देते कुमाऊं रेजीमेंट के जवान।- फोटो : ALMORA

चौखुटिया में गेवाड़ महोत्सव का आनंद लेती महिलाएं।

चौखुटिया में गेवाड़ महोत्सव का आनंद लेती महिलाएं।- फोटो : ALMORA

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed