फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Gaya Gat Dal and Bhat ki Chukkani ki to eat

आ गया गहत की दाल और भट के चुड़काणी खाने का मौसम

Thu, 15 Nov 2018 11:21 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, अल्मोड़ा।
अमर उजाला ब्यूरो, अल्मोड़ा। Updated Thu, 15 Nov 2018 11:21 PM IST
विज्ञापन
Gaya Gat Dal and Bhat ki Chukkani ki to eat
अल्मोड़ा में एक दुकान के आगे बिक्री के लिए रखी पहाड़ी दालें। अअ - फोटो : अमर उजाला
 पहाड़ की गहत, भट, रैंस आदि दालों का सीजन आ गया है। ठंड के दिनों में इन दालों की मांग काफी बढ़ जाती है। इस बार गहत 130 रुपये प्रति किलो तक बिक रही है। दिल्ली, मुंबई सहित महानगरों में रहने वाले पहाड़ के लोग भी इन दिनों गहत, भट, रैंस, राजमा आदि दालों को मंगवा रहे हैं। विदेशों में रहने वाले पहाड़ी लोगों के पास भी यह दालें भेजी जा रही हैं। यही कारण है कि हर साल गहत और भट के दामों में उछाल आ रहा है।        
विज्ञापन

                 
  जिले के धौलादेवी ब्लॉक के भनोली, पपोली, शहरफाटक और ताकुला सहित कई अन्य ब्लॉकों में गहत, भट आदि दाल की अच्छी पैदावार होती है। काश्तकार इन दालों को बाजार में बेच देते हैं। पिछले साल गहत 120 रुपये किलो बिक रही थी, लेकिन इस बार 130 रुपये किलो पहुंच गई है। हालांकि अन्य दालों में ज्यादा बढ़ोतरी नहीं हुई है। गहत की दाल पथरी के रोगियों के लिए फायदेमंद होती है। इन दिनों लोग भट के चुड़काणी, डुबके, भट का जौला आदि का स्वाद भी लेते हैं। भट की दाल पीलिया आदि रोगों में फायदेमंद होती है। इन खड़ी दालों से बनने वाला रस (एक किस्म की दाल) भी बहुत स्वादिष्ट होता है। पहाड़ी दाल के विक्रेता खीमानंद भट्ट ने बताया कि गहत और भट की दाल की मांग ज्यादा है। हर रोज उनकी दुकान से दस किलो गहत बिक जाती है। इन दिनों दिल्ली, मुंबई, बंगलूरू सहित देश के तमाम बड़े शहरों ही नहीं विदेशों में रहने वाले प्रवासी लोग भी गहत, भट, राजमा 
विज्ञापन

आदि मंगवा रहे हैं। गहत, भट्ट के अलावा सोयाबीन, राजमा, उड़द जैसी दालों के अलावा पहाड़ी बड़ी, मूंग दाल की मंगोड़ी की भी काफी मांग है। पहाड़ी बड़ी चार सौ और मंगोड़ी तीन सौ रुपये किलो बिक रही है।        
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed