{"_id":"5e2061d98ebc3e4ad56ac5a1","slug":"garvit-and-harshit-to-lead-the-country-in-international-volleyball-ranikhet-news-hld3697517107","type":"story","status":"publish","title_hn":"अंतर्राष्ट्रीय बालीबाल में देश का नेतृत्व करेंगे गर्वित और हर्षित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अंतर्राष्ट्रीय बालीबाल में देश का नेतृत्व करेंगे गर्वित और हर्षित
विज्ञापन
बाएं से हर्षित और गर्वित।
- फोटो : RANIKHET
रानीखेत (अल्मोड़ा)। ताड़ीखेत विकासखंड के पिलखोली और पीपलखंड के दो युवाओं का चयन वॉलीबॉल की राष्ट्रीय टीम के लिए हुआ है। दोनों खिलाड़ी अब नेपाल में प्रस्तावित अंतरराष्ट्रीय वॉलीबॉल प्रतियोगिता में देश का प्रतिनिधित्व करेंगे। खेलो इंडिया के तहत रुड़की में आयोजित प्रतियोगिता में प्रदेश की टीम से दोनों ने बेहतर प्रदर्शन किया था।
बता दें कि खेलो इंडिया के तहत 11 और 12 जनवरी को रुड़की में वॉलीबॉल प्रतियोगिता हुई। जिसमें उत्तराखंड की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए पहला स्थान प्राप्त किया था। प्रदेश की टीम का नेतृत्व करते हुए पिलखोली के गर्वित और उपराड़ी पीपलखंड के हर्षित ने शानदार प्रदर्शन किया था। इसी आधार पर दोनों का चयन राष्ट्रीय टीम के लिए हुआ है।
जैनोली के बीडीसी सदस्य त्रिभुवन फर्त्याल ने इसे क्षेत्र के लिए गौरवपूर्ण क्षण बताया। उनके अलावा गौरव फर्त्याल सहित तमाम लोगों ने भी हर्षित और गर्वित को शुभकामनाएं दी हैं।