फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Ganga water hand in hand to save Ramganga

गंगा जल हाथ में लेकर रामगंगा को बचाने की सौगंध

Sun, 07 May 2017 10:51 PM IST
अमर उजाला ब्यूराे अल्माेड़ा
अमर उजाला ब्यूराे अल्माेड़ा Updated Sun, 07 May 2017 10:51 PM IST
विज्ञापन
 Ganga water hand in hand to save Ramganga
रामगंगा को बचाने का संकल्प लेते लोग। - फोटो : अमर उजाला

 रामगंगा नदी का अस्तित्व बचाने के लिए लोग जागरूक होने लगे हैं। इसी को लेकर रामगंगा सेवा समिति की पहल पर अगनेरी मंदिर के निकट रामगंगा के तट पर हुई बैठक में लोगों ने गंगा जल हाथ में लेकर रामगंगा को बचाने और नदी के निकट के क्षेत्रों में व्यापक पौधरोपण करने का संकल्प लिया। इस मौके पर हुई चिंतन बैठक में कहा गया कि मानव जीवन बचाने के लिए रामगंगा और उसके सहायक गधेरों को बचाना होगा। कहा गया कि गंगा तभी बचेगी जब जल, जंगल और जमीन बचेंगे। 

विज्ञापन


पेयजल को लेकर बढ़ते जा रहे हाहाकार और सिकुड़ती रामगंगा का दर्द अब लोगों से नहीं देखा जा रहा है। क्षेत्र के जागरूक लोग भविष्य के खतरे को भांपते हुए रामगंगा का महत्व समझने लगे हैं। इसी के चलते रामगंगा को बचाने की पहल शुरू हो गई है। क्षेत्र के लोगों ने रामगंगा सेवा समिति की पहल पर अगनेरी मंदिर के निकट रामगंगा के तट पर आयोजित बैठक में रामगंगा को बचाने के लिए रूपरेख तय की। 
विज्ञापन


बैठक में समाज सेवी डॉ. कुलदीप सिंह बिष्ट ने कहा कि रामगंगा को बचाने के लिए धरातल पर काम करना होगा। उन्होंने कहा कि इस बार उनकी टीम सावन में कांवर यात्रा पर जाने के बजाए रामगंगा बचाओ पद यात्रा निकालेगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

कार्यक्रम के संयोजक एलडी मठपाल ने बैठक के उद्देश्य पर प्रकाश डालते हुए लोगों से रामगंगा को बचाने के लिए आगे आने को कहा। बैठक में सेवानिवृत्त प्रधानाचार्य दीवान सिंह बिष्ट ने कहा कि रामगंगा को प्रदूषण मुक्त करने के साथ ही पौधरोपण पर ध्यान दिया जाना चाहिए। वक्ताओं ने कहा कि अवैध खनन और जंगलों में बढ़ रही आग की घटनाओं के चलते नदी सिकुड़ती जा रही है। 


अध्यक्षता दीवानसिंह बिष्ट और संचालन लीलाधर मठपाल ने किया। वहां पूर्व प्रमुख नंदन संगेला, बीरेंद्र बिष्ट, डॉ. कुलदीप बिष्ट, हेम कांडपाल, जीवन नेगी, राजेंद्र कांडपाल, पूरन संगेला, भूपेंद्र बिष्ट, कैलाश सिंह, दानसिंह मनराल, गोविंद मनराल, मोहन सिंह आदि ने विचार रखे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed