{"_id":"6aad83b374cbd70157010381","slug":"ganesh-mahotsav-concludes-with-a-procession-almora-news-c-232-1-alm1019-148841-2026-09-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Almora News: शोभायात्रा के साथ गणेश महोत्सव का समापन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Almora News: शोभायात्रा के साथ गणेश महोत्सव का समापन
Sat, 19 Sep 2026 12:02 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
Updated Sat, 19 Sep 2026 12:02 AM IST
विज्ञापन
रानीखेत (अल्मोड़ा)। नगर पालिका चिलियानौला में आयोजित गणेश महोत्सव का शुक्रवार को भव्य शोभायात्रा के साथ समापन हुआ। सुबह हवन-पूजन के बाद शोभायात्रा निकाली गई, जो मुख्य बाजार, हैड़ाखान मार्ग, वाटिका और हरड़ा देवी मंदिर से होते हुए गुजरी। इस दौरान श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया गया।
इससे पूर्व गुरुवार रात शिव मंदिर पंडाल में स्टार नाइट आयोजित की गई। लोक गायक राकेश खनवाल और साथियों की प्रस्तुतियों पर श्रद्धालु देर रात तक झूमते रहे। पूर्व ब्लॉक प्रमुख हीरा सिंह रावत ने सभी को गणेश महोत्सव की शुभकामनाएं दीं। कार्यक्रम में पालिकाध्यक्ष अरुण रावत, सभासद सुंदर कुवार्बी, आशीष पांडेय, समिति अध्यक्ष प्रतीक नेगी, भगत सिंह बिष्ट, विनोद जोशी, नवीन चंद्र सहित श्रद्धालु मौजूद रहे।