फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Ganesh idol installed with Kalash Yatra

कलश यात्रा के साथ हरड़ा देवी मंदिर में गणेश की मूर्ति स्थापित

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Mon, 20 Jan 2020 06:27 PM IST
विज्ञापन
Ganesh idol installed with Kalash Yatra
चिलियानौला में कलश यात्रा निकालते श्रद्धालु। संवाद न्यूज एजेंसी - फोटो : RANIKHET
रानीखेत (अल्मोड़ा)। चिलियानौला स्थित हरड़ा देवी मंदिर भगवान गणेश की मूर्ति स्थापित कर दी गई। सुबह क्षेत्र की महिलाओं ने पारंपरिक परिधान पहनकर नगाड़े-निशानों के साथ पूरे क्षेत्र में कलश यात्रा निकाली। यात्रा चिलियानौला लोअर बाजार, मुख्य बाजार से होकर मंदिर पहुंची। यहां वैदिक मंत्रोच्चार के साथ मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा हुई।
विज्ञापन

बता दें सामाजिक कार्यकर्ता कमल सिंह नेगी अपनी पत्नी की याद में मंदिर में भगवान गणेश की मूर्ति की स्थापना की है। सुबह भव्य कलश यात्रा निकाली गई।
जिसमें क्षेत्र की महिलाओं ने भारी संख्या में भागीदारी की। इसके बाद मंदिर में पं. केवल तिवारी के नेतृत्व में ब्राह्मणों ने मंत्रोच्चार के साथ प्राण प्रतिष्ठा कर मूर्ति स्थापित कर दी। इस मौके पर सभासद लक्ष्मण सिंह माहरा, कैलाश जोशी, मदन कुवार्बी, कमलेश बोरा, सभासद नवल किशोर पांडे, ललित मेहरा, कृपाल सिंह रौतेला, त्रिलोचन भट्ट, कमल कुवार्बी, सुरेश अस्वाल, कैलाश नेगी सहित तमाम लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed