फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Gandhi-Shastri Jayanti... 'Ramdhun' and 'Vaishnav Jan...' echoed in Almora.

Almora News: गांधी-शास्त्री जयंती... अल्मोड़ा में गूंजी रामधुन और ''वैष्णव जन...

Fri, 02 Oct 2026 11:12 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा Updated Fri, 02 Oct 2026 11:12 PM IST
विज्ञापन
Gandhi-Shastri Jayanti... 'Ramdhun' and 'Vaishnav Jan...' echoed in Almora.
अल्मोड़ा। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर जिलेभर में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए। कलक्ट्रेट में डीएम अंशुल सिंह ने दोनों महापुरुषों के चित्रों पर पुष्प अर्पित कर माल्यार्पण किया। इस दौरान गांधी जी के प्रिय भजन का गायन हुआ और उनके जीवन, आदर्शों व राष्ट्र निर्माण में योगदान को याद किया गया।
विज्ञापन

डीएम अंशुल सिंह ने कहा कि सत्य, अहिंसा, सादगी और कर्तव्यनिष्ठा के आदर्श आज भी समाज को दिशा देते हैं। उन्होंने अधिकारियों-कर्मचारियों से इन आदर्शों को दैनिक जीवन में अपनाने का आह्वान किया। एडीएम युक्ता मिश्र ने भी श्रद्धांजलि अर्पित की। इससे पूर्व नगर में छात्र-छात्राओं ने प्रभातफेरी निकाली। जिले के अन्य विभागीय कार्यालयों में भी दोनों महापुरुषों को श्रद्धांजलि दी गई।
विज्ञापन


जीआईसी कमलेश्वर में भी प्रधानाचार्य खजान चंद्र कांडपाल ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया। इसके बाद प्रभात फेरी निकाली गई। शिक्षकों ने दोनों महापुरुषों के चित्रों पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित और रामधुन का सामूहिक गान किया। वहां संगीता पंत, रेणुका जोशी, गणेश जोशी, प्रीतिका भटनागर, डॉ. चंद्र प्रकाश बिष्ट, मोहन चंद्र भट्ट, प्रेमा कैड़ा आदि रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की ओर से जिला न्यायालय परिसर में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की गई। प्राधिकरण के जिलाध्यक्ष जिला जज श्रीकांत पांडे ने दोनों महापुरुषों के जीवन को प्रेरणादायक बताया। अधिकार मित्रों ने नशा मुक्ति विषय पर नुक्कड़ नाटक पेश किया।
कार्यक्रम के बाद चौघानपाटा से शिखर तिराहे तक शांति का संदेश, मानवता के नाम संदेश के तहत शांति मार्च निकाला गया। इस मौके पर परिवार न्यायालय की न्यायाधीश अंजुश्री जुयाल, सिविल जज जूनियर डिवीजन उदिशा सिंह, न्यायिक मजिस्ट्रेट नवल बिष्ट आदि मौजूद रहे।
द्वाराहाट में गांधी-शास्त्री जयंती पर गूंजे रामधुन और वैष्णव जन तो तेने कहिए
द्वाराहाट (अल्मोड़ा)। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती क्षेत्र में धूमधाम से मनाई गई। एमडी तिवारी इंटर कॉलेज में प्रबंधक प्रमोद तिवारी और प्रधानाचार्य चंद्रकला चौधरी ने दोनों महापुरुषों के आदर्शों पर चलने का आह्वान किया। पीएमश्री राबाइंका द्वाराहाट में प्रधानाचार्य सोनिका नेगी ने ध्वजा फहराया। राष्ट्रीय गान के बाद गांधी जी के प्रिय भजन रामधुन और वैष्णव जन तो तेने कहिए का गायन हुआ। आदर्श इंटर कॉलेज सुरईखेत, राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, सुभाष चंद्र बोस जूनियर हाईस्कूल भौंरा, जीआईसी बटुलिया, द्वाराहाट और दूनागिरी सहित विभिन्न संस्थानों में भी कार्यक्रम हुए। राजकीय पुस्तकालय में भाजपा नेता आशुतोष शाही ने ध्वज फहराया। इस दौरान पुस्तकालय अध्यक्ष राजेंद्र बिष्ट, जीवन अधिकारी, कैलाश मठपाल, मदन जोशी, गोपाल बिष्ट आदि मौजूद रहे।
वैष्णव जन तो तेने कहिए...
सोमेश्वर/स्याल्दे। राजकीय प्राथमिक विद्यालय मनान में भी दोनों महापुरुषों की जयंती धूमधाम से मनाई गई। इस मौके पर बच्चों ने गांधी जी के प्रिय भजन ‘वैष्णव जन तो तेने कहिए’ का सामूहिक गायन किया। इसके बाद ड्राइंग, निबंध और भाषण प्रतियोगिताओं में विद्यार्थियों ने प्रतिभाग किया। कार्यक्रम में प्रधानाध्यापिका सोनू पांडेय आदि मौजूद रहे। उधर प्राथमिक पाठशाला स्याल्दे में मुख्य अतिथि जिला पंचायत उपाध्यक्ष सुरेंद्र सिंह नेगी ने दोनों महापुरुषों के चित्रों पर पुष्प अर्पित किए। इस दौरान बच्चों ने गांधी और शास्त्री का वेश धारण कर कार्यक्रम प्रस्तुत किए। इस मौके पर उत्कृष्ट शिक्षण कार्य के लिए प्रधानाध्यापक आनंद सिंह नेगी, धीरज जोशी और रंजीता तड़ागी को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में में शिक्षक भारती नेगी, प्राथमिक शिक्षक संघ के अध्यक्ष जीवन चंद्र जोशी, बच गिरी, शांति देवी, रमेश नेगी, जय प्रकाश तिवाड़ी, एसएमसी अध्यक्ष पुष्पा देवी, सुमन उप्रेती आदि मौजूद रहे।

महापुरुषों के आदर्शों को आत्मसात करने का आह्वान
मौलेखाल/स्याल्दे (अल्मोड़ा)। राजकीय महाविद्यालय तल्ला सल्ट में भी राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाई गई। वक्ताओं ने गांधी जी के सत्य, अहिंसा, स्वच्छता और राष्ट्रसेवा तथा शास्त्री जी की सादगी, ईमानदारी, कर्तव्यनिष्ठा और राष्ट्रभक्ति के आदर्शों को याद किया। इस दौरान प्रभारी प्राचार्य डॉ. राघव कुमार झा समेत शिक्षक और विद्यार्थी मौजूद रहे। वहीं राजकीय इंटर कॉलेज मल्ली महरौली में स्वच्छता अभियान चलाया गया। इसके के बाद संजीवनी संस्था के हेम चंद्र सिंह ने विद्यार्थियों को स्वच्छता की शपथ दिलाई। वहां परियोजना प्रबंधक अर्चित धस्माना, पूरन सिंह रावत मौजूद रहे। अंत में तीन मेधावी विद्यार्थियों को छात्रवृत्ति प्रदान की गई।

रानीखेत में गांधी पार्क व शास्त्री पार्क में हुए कार्यक्रम
रानीखेत (अल्मोड़ा)। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर रानीखेत कांग्रेस कमेटी ने पूर्व प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष करन माहरा के नेतृत्व में कांग्रेसजनों ने दोनों महापुरुषों को श्रद्धांजलि अर्पित की। वहां उमेश भट्ट, गीता पवार, गुसाईं राम, नेहा माहरा, पंकज जोशी, अगस्त लाल साह, कुलदीप कुमार, सुंदर आदि मौजूद थे।
वहीं अन्य कार्यक्रम में विधायक डॉ. प्रमोद नैनवाल ने भी दोनों महापुरुषों को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। वहां मोहन नेगी, दीप भगत, गिरीश भगत, ललित माहरा, उमेश पंत, महेंद्र रावत, अजय चौहान, जगदीश अग्रवाल आदि मौजूद थे।

नगर पालिका चिलियानौला में गांधी जयंती पर ध्वज फहराया गया। इसके बाद अध्यक्ष अरुण रावत ने महात्मा गांधी की प्रतिमा का लोकार्पण किया गया। पालिका सभागार में गांधी एवं शास्त्री की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण व पुष्पचक्र अर्पित किए गए। कार्यक्रम में अधिशासी अधिकारी राजेश बुधानी, सभासदों, पालिका कर्मचारियों, पर्यावरण मित्रों और अन्य कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed