फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Fund For ANC Case in Uttarakhand

Almora News: गर्भवती के होटल में रहने का खर्च उठाएगी सरकार

Thu, 27 Jul 2023 12:11 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा Updated Thu, 27 Jul 2023 12:11 AM IST
विज्ञापन
Fund For ANC Case in Uttarakhand
अल्मोड़ा। आपदाकाल में गर्भवतियों को प्रसव से पूर्व 10 दिन पूर्व अस्पताल पहुंचाना होगा। यदि अस्पताल में उनके ठहरने की पर्याप्त जगह नहीं है तो वे आसपास के होटल में ठहर सकती हैं जिसका खर्च सरकार वहन करेगी। जिला भ्रमण पर पहुंचे प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने यह बात कही। उन्होंने कहा कि आपदाकाल में गर्भवतियों का अस्पतालों में सुरक्षित प्रसव कराना सरकार की जिम्मेदारी है। इसे हर हाल में पूरा किया जाएगा।
विज्ञापन


अल्मोड़ा में मंगलवार को आपदा प्रबंधन की बैठक में पहुंचे स्वास्थ्य मंत्री डॉ. रावत ने कहा कि प्रदेश में आपदाकाल के दौरान जच्चा-बच्चा की सुरक्षा के लिए अस्पतालों में गर्भवतियों का प्रसव कराना जरूरी है। कहा कि आपदाकाल में पर्वतीय प्रदेश में बंद सड़कों के बीच गर्भवतियों को किसी तरह का खतरा न हो, इसके लिए उन्हें प्रसव से 10 दिन पूर्व अस्पतालों में पहुंचाना होगा। यदि अस्पतालों में उनके रहने के लिए पर्याप्त स्थान नहीं होगा तो वे नजदीकी होटलों में अपनी सुविधानुसार रह सकती हैं। उनके रहने-खाने का पूरा खर्च सरकार उठाएगी। ऐसे में प्रदेश की गर्भवतियों को राहत की उम्मीद है।
विज्ञापन


अल्मोड़ा में हैं 1,507 प्रसव प्रस्तावित
अल्मोड़ा। स्वास्थ्य विभाग ने पूर्व में ही ऐसी गर्भवतियों को चिह्नित किया है जिनका आपदाकाल में प्रसव होना है। स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक अल्मोड़ा जिले में आपदाकाल में 1,507 प्रसव प्रस्तावित हैं। इन गर्भवतियों को तय समय पर अस्पताल पहुंचानी की जिम्मेदारी संबंधित क्षेत्र की आशा कार्यकर्ता और एएनएम को दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


अल्मोड़ा में जुलाई से सितंबर तक प्रस्तावित प्रसव
विकासखंड गर्भवतियां
हवालबाग 241
ताकुला 130
भैंसियाछाना 86
धौलादेवी 234
लमगड़ा 96
ताड़ीखेत 218
द्वाराहाट 116
चौखुटिया 93
भिकियासैंण 70
देघाट 110
सल्ट 113

आपदाकाल में गर्भवतियों को प्रसव से 10 दिन पूर्व अस्पताल पहुंचाने की व्यवस्था की गई है। यदि अस्पतालों में उनके ठहरने के लिए पर्याप्त स्थान नहीं हुआ तो उन्हें होटल में ठहराया जाएगा जिसके निर्देश स्वास्थ्य मंत्री ने दिए हैं। - डॉ. आरसी पंत, सीएमओ, अल्मोड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed