{"_id":"8995877f8315f471ced189ec43de6eea","slug":"front-traders-to-stop-palithina-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पालीथिन रोकने को व्यापारियों का मोर्चा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पालीथिन रोकने को व्यापारियों का मोर्चा
ब्यूरो/अमर उजाला, अल्मोड़ा।
Updated Sun, 08 Mar 2015 11:23 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
व्यापारिक हितों के साथ ही प्रांतीय उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल समिति अब हिमालयी संरक्षण के लिए भी अभियान चलाएगी। संगठन के तत्ववाधान में दो अप्रैल को हिमालयी संरक्षण अभियान रैली हल्द्वानी से शुरू होगी। जो प्रदेश के विभिन्न कस्बों से होकर निकलेगी। संगठन ने उत्तराखंड को पालीथिन मुक्त बनाने के लिए राज्य में पालीथिन का उत्पादन और आयात तुरंत बंद करने की मांग उठाई है।
विज्ञापन
रैली की तैयारी को लेकर यहां पहुंचे संगठन के प्रांतीय महामंत्री नवीन वर्मा और हल्द्वानी मंडल के ज्येष्ठ उपाध्यक्ष हर्षवर्धन पांडे ने व्यापारी नेताओं के साथ बैठक की। वर्मा ने कहा कि संगठन व्यापारी हितों के साथ ही सामाजिक सरोकारों में बढ़ चढ़कर भागीदारी करता है। संगठन ने वर्ष 2015 में हिमालयी संरक्षण का संकल्प लिया है। संगठन की प्रदेश में 300 इकाइयां हैं। रैली के माध्यम से हिमालयी पर्यावरण, पर्यटन, जड़ी बूटियों के उचित दोहन, विपणन, साहसिक पर्यटन, भारत चीन व्यापार को प्रोत्साहन देने, पालीथिन पर रोक लगाने के लिए दो अप्रैल को रैली हल्द्वानी से आरंभ होगी। रैली अल्मोड़ा, पिथौरागढ़, धारचूला, मुनस्यारी, कपकोट, ग्वालदम, जोशीमठ आदि क्षेत्रों से होते हुए उत्तरकाशी में समाप्त होगी।
विज्ञापन
रामलीला मैदान हल्द्वानी से रैली को मुख्यमंत्री हरीश रावत रवाना करेंगे जबकि अध्यक्षता वित्त मंत्री इंदिरा हृदयेश करेंगी। कार्यक्रम में राष्ट्रीय अध्यक्ष श्याम बिहारी मिश्रा, महामंत्री विजय जैन भी मौजूद रहेंगे। वर्मा ने कहा कि रैली को सफल बनाने के लिए 10 मार्च तक कुमाऊं मंडल और 14 मार्च के बाद गढ़वाल मंडल इकाइयों के साथ बैठक की जाएगी। बैठक में प्रदेश उपाध्यक्ष किशन गुरुरानी, जिलाध्यक्ष श्याम लाल साह, महामंत्री ललित कार्की, उपाध्यक्ष दीप चंद्र भट्ट, दीप साह, संजय अग्रवाल, नगर अध्यक्ष संजय साह रिक्खू, महामंत्री दीप जोशी, अतुल साह, तरुण धवन, हरिकृष्ण कपूर, अभय साह, मनोज पवार आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
सीएम के सामने रखेंगे ये मांगें
- राज्य में पॉलीथिन के उत्पादन और आयात पर तुरंत लगे रोक।
- जल स्रोतों, ग्लेशियरों के संरक्षण के लिए ठोस नीति बने।
- साहसिक पर्यटन को बढ़ाने के लिए उठाएं जरूरी कदम।
- पंचकेदार मार्ग, जागेश्वर, बागेश्वर, हाटकालिका को भी करें विकसित।
- स्थानीय उत्पादों और जड़ी-बूटी उत्पादन में व्यापारियों की सहभागिता।
- पर्यटन के लिए पंतनगर, नैनी सैनी, गोचर जैसी हवाई पट्टियों को और अधिक विकसित करें।
- प्रदेश में व्यापारी कल्याण कोष की स्थापना हो।
- छोटे-बड़े बाजारों और कस्बों में कूड़ा निस्तारण और शौचालय बनाएं।