{"_id":"64a469195ff795e553067174","slug":"foundation-day-celebrated-almora-news-c-232-1-alm1001-217-2023-07-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Almora News: धूमधाम से मनाया वीपीकेएस का 100 वां स्थापना दिवस मनाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Almora News: धूमधाम से मनाया वीपीकेएस का 100 वां स्थापना दिवस मनाया
Wed, 05 Jul 2023 12:16 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
Updated Wed, 05 Jul 2023 12:16 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अल्मोड़ा। विवेकानंद पर्वतीय कृषि अनुसंधान संस्थान (वीपीकेएस) का 100 वां स्थापना दिवस मंगलवार को धूमधाम से मनाया गया। मुख्य अतिथि कृषि अनुसंधान और शिक्षा विभाग भारत सरकार के सचिव डॉ. हिमांशु पाठक ने कहा कि संस्थान कृषि के क्षेत्र में बेहतरीन काम कर रहा है। पर्वतीय क्षेत्रों में कृषि को आसान बनाने के लिए संस्थान के वैज्ञानिकों की सराहना की। संस्थान द्वारा विकसित बीजों से किसानों का लाभ मिल रहा है।
इस मौके पर संस्थान के 100 साल पूरे होने पर उन्नत बीजों का विमोचन किया गया। तृतीय पद्म भूषण प्रो. बोसी सेन स्मारक व्याख्यान हुआ। साथ ही प्रशासनिक और प्रयोगशाला भवन का उद्घाटन किया गया। संस्थान के निदेशक डॉ. लक्ष्मीकांत ने कहा कि संस्थान कृषि क्षेत्र में सुधार के लिए लगातार प्रयासरत है। यूकास्ट के महानिदेशक प्रो. दुर्गेश पंत ने आईसीएआर के महानिदेशक से अल्मोड़ा के साइंस सेंटर में कृषि गैलरी स्थापित करने का अनुरोध किया। कार्यक्रम में डॉ. डीके यादव, डॉ. तिलक राज शर्मा आदि मौजूद रहे।