{"_id":"5d222d888ebc3e6d1a13d7f1","slug":"found-dead-body-of-vice-president-of-block-block-congress-committee-garud-news-hld348027599","type":"story","status":"publish","title_hn":"पेड़ से लटका मिला ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष का शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पेड़ से लटका मिला ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष का शव
विज्ञापन
चंदन बारोलिया का फाइल फोटो।
- फोटो : GARUD
सूचनार्थ
पेड़ से लटका मिला ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष का शव
दस जून से लापता थे चंदन बरोलिया, पुलिस ने जताई खुदकुशी करने की आशंका
किसी तरह का शक नहीं जताने पर पुलिस ने बिना पोस्टमार्टम परिजनों को सौंपा शव
अमर उजाला ब्यूरो
गरुड़ (बागेश्वर)। करीब एक माह से लापता ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष चंदन सिंह बरोलिया का शव चमोली के बिनातोली के जंगल से बरामद हुआ है। राजस्व पुलिस को शव एक पेड़ से लटका मिला। पुलिस खुदकुशी की आशंका जता रही है। इधर, परिजनों के हत्या या किसी तरह की अनहोनी का शक नहीं जताने पर पंचनामा के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया।
ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष और टैक्सी यूनियन गरुड़ के पूर्व अध्यक्ष चंदन सिंह बरोलिया (54) दस जून को सुबह घर से देहरादून के लिए निकले थे। ग्वालमद पहुंचने के कुछ देर बाद बरोलिया का मोबाइल स्विच ऑफ हो गया था। परिजनों ने कई शहरों और कस्बों में उनकी खोजबीन की लेकिन सुराग नहीं लगने पर उन्हाेंने राजस्व पुलिस में गुमशुदगी दर्ज कराई। उधर, ग्वालदम पुलिस को किसी ने बिनातोली के जंगल में पेड़ से एक सड़ा-गला शव लटके होने की सूचना दी। सूचना पर पुलिस, बरोलिया के परिजन, जिला पंचायत सदस्य शिव सिंह बिष्ट, पूर्व विधायक ललित फर्स्वाण, जिला पंचायत उपाध्यक्ष देवेंद्र परिहार, भाजपा मंडल अध्यक्ष मंगल राणा सहित कई लोग बिनातोली के जंगल पहुंचे। उन्होंने शव की शिनाख्त की।
मौत की खबर सुन परिजन बदहवास
गरुड़। चंदन बरोलिया की मौत पर पत्नी मुन्नी, बेटी गीताजंलि , पुत्र अनिल व मुकेश बदहवास हो गए है। चंदन देवनाई और गरुड़ घाटी के लोकप्रिय इंसान थे। उनके असमय चले जाने का हर किसी को गम है। बरोलिया के परिजनों के अनुसार अंतिम संस्कार सोमवार को सक्तेश्वर देवनाई श्मशानघाट में होगा। ब्यूरो