{"_id":"6636633b0474efb22e00f50c","slug":"formation-of-health-team-for-every-block-almora-news-c-232-1-shld1003-111501-2024-05-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Almora News: हर ब्लॉक के लिए स्वास्थ्य टीम का गठन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Almora News: हर ब्लॉक के लिए स्वास्थ्य टीम का गठन
Sat, 04 May 2024 10:02 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
Updated Sat, 04 May 2024 10:02 PM IST
विज्ञापन
जिला अस्पताल का डेंगू वार्ड। संवाद
अल्मोड़ा। गर्मी बढ़ते ही डेंगू और मलेरिया को लेकर स्वास्थ्य विभाग अलर्ट हो गया है। विभाग ने इससे निपटने की तैयारी शुरू करते हुए माइक्रो प्लान तैयार किया है। हर विकासखंड में डेंगू मरीजों की पहचान, उपचार करने के साथ इसे फैलने से रोकने के लिए टीम का गठन किया गया है। जिला मलेरिया अधिकारी डॉ. कमलेश जोशी ने बताया कि प्राथमिक स्तर पर गठित टीम पीएचसी और सीएचसी में डेंगू और मलेरिया से ग्रसित मरीजों की पहचान कर उन्हें उचित उपचार मुहैया कराएगी। इसके बाद जिला स्तरीय टीम प्रभावित क्षेत्रों में पहुंचकर इसे फैलने से रोकने के कारगर उपाय कर लोगों को जागरूक भी करेगी। बताया कि जिले के सबसे गर्म स्थान द्वाराहाट, देघाट, भिकियासैंण, चौखुटिया, रानीखेत डेंगू की दृष्टि से संवेदनशील हैं, यहां विभाग का विशेष फोकस रहेगा। संवाद
बीते साल मिले थे डेंगू के 36 मरीज
अल्मोड़ा। पिछले साल जिले में डेंगू के 36 मामले सामने आए थे। विभाग के अनुसार 30 मरीज मैदानी क्षेत्रों से यहां पहुंचे थे जबकि छह मरीज स्थानीय स्तर पर पॉजीटिव निकले। बीते वर्ष मलेरिया के एक भी मामला सामने नहीं आया।
लक्षण
तेज बुखार, सिर दर्द, बदन में दर्द, उल्टी होना, कमजोरी होना, शरीर में लाल चकत्ते पड़ना, बीपी कम होना।
बचाव
-आसपास पानी न भरने दें, जलभराव होने पर प्रभावित हिस्से में केरोसिन की छिड़काव, पूरी आस्तीन के कपड़े पहनना, रात में मच्छरदानी का उपयोग, टंकी को ढककर रखना, कूलर की टंकी में साफ पानी भरना, नालियों की समय-समय पर सफाई।
विज्ञापन
डेंगू और मलेरिया एक वायरल संक्रमण है जो मच्छरों से लोगों में फैलता है। तेजी से बुखार चढ़ने लगता है। प्लेटलेट्स में भारी कमी आने लगती है और पीड़ित की रोग प्रतिरोधक क्षमता कम होने लगती है। सावधानी और जागरूकता से इससे बचा जा सकता है।
-डॉ. कमलेश जोशी, जिला मलेरिया अधिकारी, अल्मोड़ा।
-- -- -- -- -- -
डेंगू और मलेरिया को लेकर लोगों को भी जागरूक किया जा रहा। पीड़ित मरीजों के लिए अस्पतालों में आईसोलेशन कक्ष तैयार किए जा रहे हैं।
-डॉ. आरसी पंत, सीएमओ, अल्मोड़ा।