फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Forest Fire in Almora

सीएमओ कार्यालय तक पहुंची जंगल की आग

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Tue, 12 Apr 2022 11:15 PM IST
विज्ञापन
Forest Fire in Almora
अल्मोड़ा सीएमओ कार्यालय के पास जंगल में लगी आग - फोटो : ALMORA
अल्मोड़ा। गर्मी बढ़ने के साथ ही जिले के जंगल जलने की घटनाएं बढ़ने लगी हैं। रोजाना किसी न किसी जंगल में आग लगने की सूचना मिल रही है। पिछले कुछ दिनों से अल्मोड़ा-कोसी मार्ग पर स्थित स्यालीधार के जंगलों में आग लग चुकी है। जंगल की आग मंगलवार को पांडेखोला स्थित सीएमओ कार्यालय तक पहुंच गई। इस साल कुल 62 घटनाओं में करीब 110 हेक्टेयर वन क्षेत्र जल चुका है, जिससे करीब 43 लाख की वन संपदा नष्ट हुई है।
विज्ञापन

सीएमओ कार्यालय के पीछे काफी मात्रा में जंगल फैला है। इसी में चहारदीवारी के भीतर सीएमओ कार्यालय है। इस जंगल में मंगलवार को आग लगने से क्षेत्र में चारों तरफ धुंध फैल गई। सूचना पर पहुंचे वन विभाग के कर्मचारियों ने आग पर काबू पाया। इस वर्ष फायर सीजन में जिले के कुल वन क्षेत्र में आग की 62 घटनाएं हुईं हैं। अल्मोड़ा वन प्रभाग के अल्मोड़ा, जौरासी, सोमेश्वर, रानीखेत, द्वाराहाट, मोहान के जंगल में आग लग चुकी हुई। सिविल सोयम वन प्रभाग अल्मोड़ा के कोसी, जागेश्वर, कनारछीना, गणानाथ, चौबटिया, लमगड़ा में आग की घटनाएं हुईं हैं। इन घटनाओं को रोकने के लिए अल्मोड़ा वन प्रभाग और सिविल सोयम ने जिले में कुल 75 सामान्य क्रू स्टेशन और चार मॉडल क्रू स्टेशन बनाए हैं। पिछले वर्ष जिले में आग की कुल 192 घटनाएं हुईं थीं। इनमें 474.33 हेक्टेयर वन क्षेत्र जल गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed