{"_id":"6a68ef4ed3250dea6f0972bb","slug":"forest-department-on-alert-increased-patrolling-after-video-of-three-leopards-goes-viral-almora-news-c-232-1-alm1019-146641-2026-07-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Almora News: तीन तेंदुओं का वीडियो वायरल होने के बाद वन विभाग सतर्क, गश्त बढ़ाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Almora News: तीन तेंदुओं का वीडियो वायरल होने के बाद वन विभाग सतर्क, गश्त बढ़ाई
Tue, 28 Jul 2026 11:35 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
Updated Tue, 28 Jul 2026 11:35 PM IST
विज्ञापन
द्वाराहाट (अल्मोड़ा)। बग्वालीपोखर क्षेत्र के बासुलीसेरा गांव के गोफा तोक में एक साथ तीन तेंदुओं के दिखाई देने का वीडियो वायरल होने के बाद वन विभाग ने सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी है। 26 जुलाई की सुबह करीब 3:40 बजे गांव निवासी देवेंद्र सिंह नेगी के घर के आंगन में तीन तेंदुए घूमते दिखाई दिए थे। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद ग्रामीणों में दहशत का माहौल बन गया।
मामले की गंभीरता को देखते हुए वन क्षेत्राधिकारी गोपाल दत्त जोशी के निर्देश पर वन विभाग की टीम ने प्रभावित क्षेत्र समेत आसपास के संवेदनशील इलाकों में रात्रि गश्त शुरू कर दी है। वनकर्मियों ने ग्रामीणों को रात में सावधानी बरतने, बच्चों और पालतू पशुओं की सुरक्षा पर विशेष ध्यान देने व तेंदुए की मौजूदगी की सूचना तत्काल विभाग को देने की अपील की। वन विभाग ने अपने कार्मिकों को संवेदनशील क्षेत्रों में नियमित गश्त जारी रखने, वन्यजीवों की गतिविधियों पर लगातार निगरानी रखने और किसी भी आपात स्थिति में तत्काल कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।
इसके साथ ही द्वाराहाट-रानीखेत मोटर मार्ग पर वन उपज एवं वन्यजीव सुरक्षा के दृष्टिगत सघन वाहन चेकिंग अभियान भी चलाया गया। गश्ती अभियान में उप वन क्षेत्राधिकारी मनमोहन तिवारी, वन आरक्षी मनोज कुमार, अर्जुन सिंह बोरा, मनोज सिंह मेहरा, दिनेश भट्ट व वाहन चालक तारा सिंह सहित विभागीय टीम के अन्य सदस्य शामिल रहे।