फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Forest Beat Officers Meeting

मृतक आश्रितों को वन दरोगा पद पर नियुक्ति का वन बीट अधिकारियों ने किया विरोध

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Mon, 31 Oct 2022 11:43 PM IST
विज्ञापन
Forest Beat Officers Meeting
नव नियुक्त आरक्षियों का स्वागत करते वन बीट अधिकारी संघ के प्रदेश अध्यक्ष हर्ष वर्धन गड़िया और अन? - फोटो : RANIKHET
रानीखेत (अल्मोड़ा)। वन बीट अधिकारी संघ अल्मोड़ा जिला इकाई ने विभाग में मृतक आश्रितों को वन दरोगा पद पर दी जा रही नियुक्ति का पुरजोर विरोध कर दिया है। कहा कि अनुकंपा के बजाय पद को अधिकार पद बना दिया गया है, इससे बीट अधिकारियों का मनोबल टूट रहा है और उनकी प्रोन्नति नहीं हो पा रही है। कार्यक्रम में नए वन आरक्षियों का स्वागत किया गया।
विज्ञापन

वन बीट अधिकारियों की बैठक में विभाग की नीतियों के खिलाफ जमकर आक्रोश जताया गया। कहा कि मृतक आश्रितों का वन दरोगा पद पर नियुक्ति दी जा रही है, जिस कारण पात्र बीट अधिकारी प्रोन्नति की राह तक रहे हैं। सौनी में हुई बैठक के मुख्य अतिथि वन बीट अधिकारी संघ के प्रांतीय अध्यक्ष हर्षवर्धन गढ़िया ने वन कर्मियों की समस्याएं सुनीं और निराकरण का आश्वासन दिया। प्रांतीय कार्यकारिणी सदस्य अतुल भगत ने समस्याओं के लिए एकजुट होने की अपील की।
विज्ञापन

वन दरोगा पदों पर मृतक आश्रितों की नियुक्ति रोकने के लिए संघर्ष करने पर जोर दिया गया। मांग की कि क्षेत्रीय प्रभाग में कार्यरत कर्मचारियों को वन क्षेत्र में गश्त तथा अवैध शिकार, पातन, खनन आदि अवैध कार्यों पर रोक के लिए अतिरिक्त भत्ता दिए जाना चाहिए। श्रमिकों के लंबित देयकों का भुगतान करने की मांग उठाई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

वन पंचायत के कार्यों के लिए अलग से प्रभाग बनाने,पर जोर दिया गया। अलग अलग रेंजों से आए वन बीट अधिकारियों ने फील्ड स्तर पर आ रही दिक्कतों के बारे में बताया। बैठक में नवनियुक्त वन आरक्षियों का स्वागत किया गया, उन्हें संगठन की सदस्यता दिलाई गई। अध्यक्षता जिलाध्यक्ष बलवंत भंडारी तथा संचालन वृत्त उपाध्यक्ष हरेंद्र सतवाल ने किया। यहां प्रभागीय संगठन महामंत्री खजान सिंह मेहता, रोशन कुमार, त्रिभुवन उपाध्याय, किशोर चंद्र, महेश अल्मिया, पूनम पंत, बबीता नेगी, कविता मेहता, तनूजा पाठक, हर्षिता पाण्डेय, दीपा बिष्ट, मंजू कबडौला, हिम्मत बोरा, गणेश चंद्र, गणेश पलड़िया, राजीव पांडेय आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed