{"_id":"5ecff25d8ebc3e90a359c8e4","slug":"fores-fire-in-kumaon-ranikhet-news-hld384421885","type":"story","status":"publish","title_hn":"आग से धधकते जंगलों को बारिश से मिली राहत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आग से धधकते जंगलों को बारिश से मिली राहत
विज्ञापन
सल्ट तहसील के डहला के जंगल में लगी आग।
- फोटो : ALMORA
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अल्मोड़ा/रानीखेत/द्वाराहाट। जिले के तमाम हिस्सों में बृहस्पतिवार को कई दिनों बाद हुई बारिश ने गर्मी से राहत पहुंचाई। अल्मोड़ा में दोपहर को बारिश के बीच ओलावृष्टि भी हुई। हालांकि तापमान में बहुत अधिक गिरावट नहीं हुई, पर शाम को हल्की ठंड के बीच मौसम सुहावना रहा। बृहस्पतिवार को मौसम ने अचानक करवट बदल ली। सुबह तेज धूप खिली रही, लेकिन दोपहर में अचानक बादल छाने लगे। कुछ ही देर में बूंदाबांदी के बाद तमाम हिस्सों में झमाझम बारिश शुरू हो गई। बृहस्पतिवार को अधिकतम तापमान 32 और न्यूनतम 17 डिग्री दर्ज किया गया। बारिश के बीच ठंडी हवाएं चलने से गर्मी में राहत मिली। मौसम भी सुहावना हो चला। बृहस्पतिवार को हुई बारिश सब्जियों और फलों के लिए लाभदायक रही है। मुख्य कृषि अधिकारी प्रियंका सिंह ने बताया कि बारिश सब्जी, फलों समेत खरीफ के सीजन की फसलों के लिए लाभदायक है। बारिश धान की पौध की नर्सरी और रोपाई के लिए भी उपयोग रहेगी है। बारिश से जल स्रोत भी रिचार्ज होने की उम्मीद है।
पिछले कुछ दिनों से रानीखेत, द्वाराहाट में जल रहे जंगलों को बृहस्पतिवार को हुई बारिश के कारण कुछ राहत मिली है। पिछले हफ्ते जंगलों में आग की कई घटनाएं हुईं, जिसके चलते अनमोल वन संपदा नष्ट हो रही है। इसी बीच बृहस्पतिवार सुबह से मौसम का मिजाज बिगड़ा और दोपहर में रानीखेत और द्वाराहाट क्षेत्र में तेज बारिश हुई। यह सिलसिला देर शाम तक चलता रहा। इस कारण जंगलों की आग खुद बुझ गई। तापमान गिरने से गर्मी से कुछ राहत मिली। कई स्थानों पर ठंड बढ़ने पर लोगों ने गर्म कपड़े भी निकाल लिए।
बागेश्वर और कपकोट में बारिश से ठंडक लौटी
बागेश्वर/कपकोट। बृहस्पतिवार को जिला मुख्यालय, कपकोट के साथ ही तमाम इलाकों में बारिश हुई। इस कारण तापमान गिरने से तपिश से राहत मिली है।
कपकोट में दोपहर करीब दो बजे से आधा घंटे तक मूसलाधार बारिश हुई। बारिश के कारण जनजीवन अस्तव्यस्त हो गया। लोग खरीदारी के लिए बाजार में निकले थे, बारिश के कारण लोगों को जहां का तहां रुकना पड़ा। बारिश के कारण सड़कों में पानी के नाले बहने लगे। इधर, जिला मुख्यालय में दोपहर करीब तीन बजे से बारिश हुई। देर शाम तक रुक-रुक कर बारिश होने का सिलसिला जारी था। जिले के अन्य हिस्सों में भी बारिश हुई। बारिश के कारण उमस से निजात मिली है।