{"_id":"6a28523953f89d26320d618e","slug":"footpaths-turned-into-one-way-routes-due-to-drinking-water-lines-almora-news-c-232-1-alm1019-144596-2026-06-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Almora News: पेयजल लाइनों के कारण पैदल रास्ते बने ‘वन वे’","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Almora News: पेयजल लाइनों के कारण पैदल रास्ते बने ‘वन वे’
Tue, 09 Jun 2026 11:19 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
Updated Tue, 09 Jun 2026 11:19 PM IST
विज्ञापन
ज़िला उद्योग केंद्र के पास पाइप लाइन के कारण तंग हुआ रास्ता। संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अल्मोड़ा। नगर में पैदल रास्तों और तंग गलियों में अव्यवस्थित रूप से फैली पेयजल लाइनें राहगीरों के लिए परेशानी का कारण बनीं हुईं हैं। इन पाइपों के कारण कई जगह रास्ते इतने संकरे हो चुके हैं कि एक बार में केवल एक व्यक्ति ही चल सकता है। इससे पैदल राहगीरों के साथ ही सामान परिवहन में भी नगरवासियों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
पहाड़ी और ऐतिहासिक नगर अल्मोड़ा में पैदल मार्ग हमेशा से ही आवागमन के मुख्य साधन रहे हैं। नगर की मुख्य बाज़ार और मुख्य राजमार्गों से कई पैदल रास्ते और गलियां लोगों के घरों से जुड़ती हैं। यही रास्ते लोगों के घरों तक पेयजल लाइनें बिछाने के लिए भी उपयोग किए जाते हैं। बढ़ती जनसंख्या के कारण पेयजल लाइनों की संख्या में भी इजाफा होता आया जिससे अब कई जगहों पर रास्ते काफी संकरे हो चुके हैं। इसके कारण एक तरफ पैदल यात्रियों को परेशानी उठानी पड़ती है, वहीं कई बार इन पैदल रास्तों पर भी जाम की स्थिति बन जाती है और केवल एक तरफ से आवाजाही संभव हो पाती है। दूसरी ओर समान के परिवहन में भी काफी परेशानी होती है। आगामी बरसात के मौसम में यह रास्ते फिसलन और कीचड़ के कारण अधिक खतरनाक बन जाते हैं। इसमें खासतौर पर बुज़ुर्गों और बच्चों के लिए दुर्घटना की आशंका बनी रहती है।
क्या बोले लोग
नगर के पैदल रास्तों में पेयजल लाइन बड़ी समस्या है। इससे रास्ते संकरे हो गए हैं जिससे आने जाने में काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। - जगदीश चंद्र, बख्शीखोला
विज्ञापन
अल्मोड़ा नगर में लोग गलियों से गुजरते हैं। लेकिन पाइप लाइनों के कारण गलियां संकरी होने से आवागमन करने में काफी समस्या होती है। - संदीप नयाल, नयालखोला
कोट
नगर निगम के क्षेत्र की बिखरी पेयजल लाइनों को ठीक करने का काम किया जाएगा। जल संवर्धन के तहत इनको व्यवस्थित किया जाएगा। जल संस्थान से ऐसे स्थानों को चिन्हित कर कलस्टर के अनुसार सूची मांगी गई है। - सीमा विश्वकर्मा, नगर आयुक्त