फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Follow Jesus' path and make life meaningful: Rathore

प्रभु यीशु के बताए मार्ग पर चलकर जीवन को सार्थक बनाएं: कमांडेंट राठौर

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sun, 22 Dec 2019 06:27 PM IST
विज्ञापन
Follow Jesus' path and make life meaningful: Rathore
कनौसा कांवेंट में कार्यक्रम पेश करती नन्हीं बालिकाएं। अमर उजाला - फोटो : RANIKHET
रानीखेत (अल्मोड़ा)। कनौसा कांवेंट स्कूल में क्रिसमस पर्व के उपलक्ष्य पर समारोह का आयोजन किया गया। समारोह का उद्घाटन मुख्य अतिथि कुमाऊं रेजीमेंट केंद्र के कमांडेंट ब्रिगेडियर जीएस राठौर ने किया। उन्होंने पर्व के महत्व पर प्रकाश डाला और बच्चों से प्रभु यीशु के बताए मार्ग पर चलकर जीवन को सार्थक बनाने का आह्वान किया। बच्चों ने कैरल गीत, नृत्य और गायन के माध्यम से समा बांध दिया।
विज्ञापन

कमांडेंट ब्रिगेडियर जीएस राठौर ने कहा कि गतिविधियों के माध्यम से ही बच्चों का सर्वांगीण विकास होता है। उन्होंने बच्चों से अनुशासन और मेहनत के बल पर जीवन को सार्थक बनाने पर जोर दिया। इस दौरान बच्चों ने प्रभु यीशु के जन्म से संबंधित नाटक प्रस्तुत किए।
विज्ञापन

इसके अलावा कैरल गीत गाए गए। वहां मौजूद अभिभावक भी अपने बच्चों के शानदार प्रदर्शन को देखकर बेहद खुश नजर आए। इस दौरान वहां फादर ईवान क्रास्टा, सिस्ट डेजी, प्रधानाचार्या सिस्टर ग्रेसी सहित तमाम विद्यालय परिवार ने अतिथियों का आभार जताया। इस अवसर पर फिलोमिना पैट्रिक सहित विद्यालय की तमाम शिक्षिकाएं और अन्य अभिभावक मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed