{"_id":"644ff08eba369e457f0ff1b7","slug":"folk-singer-prakash-kahala-will-present-kumaoni-songs-in-australia-almora-news-c-8-1-127728-2023-05-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Almora News: आस्ट्रेलिया में कुमाऊंनी गीत पेश करेंगे लोक गायक प्रकाश कहाला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Almora News: आस्ट्रेलिया में कुमाऊंनी गीत पेश करेंगे लोक गायक प्रकाश कहाला
Mon, 01 May 2023 10:32 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
Updated Mon, 01 May 2023 10:32 PM IST
विज्ञापन
लोकगायक प्रकाश कहाला संवाद
द्वाराहाट (अल्मोड़ा)। उत्तराखंड एसोसिएशन आफ मेलबोर्न (आस्ट्रेलिया) के बैनर तले 12 जून को प्रस्तावित हैरिटेज सेंटर मेलबोर्न में उत्तराखंडी सांस्कृतिक कार्यक्रमों में लोक गायक प्रकाश कहाला भी फन का जादू बिखेरेंगे। उत्तराखंड की टीम में आमंत्रित द्वाराहाट के लोकगायक तल्ली कहाली निवासी प्रकाश कहाला को भी शामिल किया गया है।
प्रकाश कहाला ने बताया कि टीम में उनके साथ ही उत्तराखंड के गढ़ रत्न नरेंद्र सिंह नेगी, माया उपाध्याय, किशन महिपाल भी शामिल हैं। कलाकारों का दल आठ जून को आस्ट्रेलिया रवाना होगा और 12 जून को हैरिटेज सेंटर आस्ट्रेलिया मेलबोर्न में कार्यक्रम प्रस्तुत करने के बाद 17 जून को वापस भारत लौटेगा।