फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Five persons including a pregnant woman burn while trying to extinguish the fire in almora

Almora Fire News: आग बुझाने में गर्भवती समेत पांच झुलसे, ट्रांसफार्मर से भड़की अग्नि से लुट्टे जले; अफरातफरी

Fri, 25 Apr 2025 02:08 PM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, अल्मोड़ा
अमर उजाला नेटवर्क, अल्मोड़ा Published by: हीरा मेहरा Updated Fri, 25 Apr 2025 02:08 PM IST
सार

अल्मोड़ा जिले में कांडे तोक के कोतवाल गांव में ट्रांसफार्मर में अचानक आग भड़कने से क्षेत्र में अफरातफरी मच गई। आग देखते ही देखते पास के लगे लुट्टों तक पहुंच गई। इससे छह लुट्टे जल गए। आग बुझाने की कोशिश में पांच लोग झुलस गए।

विज्ञापन
Five persons including a pregnant woman burn while trying to extinguish the fire in almora
आग बुझाते ग्रामीण - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अल्मोड़ा जिले में कांडे तोक के कोतवाल गांव में ट्रांसफार्मर में अचानक आग भड़कने से क्षेत्र में अफरातफरी मच गई। आग देखते ही देखते पास के लगे लुट्टों तक पहुंच गई। इससे छह लुट्टे जल गए। आग बुझाने की कोशिश में पांच लोग झुलस गए। झुलसने वालों में एक पांच महीने की गर्भवती और एक बुजुर्ग भी शामिल है।

विज्ञापन


ग्रामीण कमल राम ने बताया कि उनके घर के पास स्थित टांसफार्मर में दोपहर अचानक आग लग गई। इससे उनके छह लुट्टे जल गए। आग बुझाते समय उनके परिवार के पांच लोग झुलस गए। उन्होंने बताया कि कई बार वह विभागीय अधिकारियों से ट्रांसफार्मर को उनके घर से दूर कहीं उचित स्थान पर स्थापित करने की मांग कर चुके हैं लेकिन विभाग ने इस पर गंभीरता नहीं दिखाई।
विज्ञापन


ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि यूपीसीएल की लापरवाही के. चलते ये घटना हुई। घायलों को उपचार के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ताकुला लाया गया। प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डॉ. कमलेश जोशी ने कहा कि प्राथमिकता उपचार के बाद घायलों को घर भेज दिया गया है। सभी लोग खतरे से बाहर हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed