{"_id":"5d8f5cdf8ebc3e93c52efee3","slug":"five-hundred-youths-succeed-in-running-ranikhet-news-hld35839675","type":"story","status":"publish","title_hn":"जीडी और स्पोर्ट्समैन पदों के लिए पांच सो युवकों ने पार की दौड़ की बाधा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जीडी और स्पोर्ट्समैन पदों के लिए पांच सो युवकों ने पार की दौड़ की बाधा
विज्ञापन
दौड़ के बाद बैलेंस चैक करवाते भर्ती युवक। अमर उजाला
- फोटो : RANIKHET
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रानीखेत (अल्मोड़ा)। सेना के सोमनाथ मैदान में कुमाऊं रेजीमेंट केंद्र की कोटा भर्ती रैली में आखिरी दिन सैनिक जीडी के लिए सैन्य आश्रित युवाओं और सैनिक जीडी (स्पोर्ट्समैन) पद के लिए ओपन भर्ती का आयोजन हुआ। स्पोर्ट्समैन पद के लिए प्रतिभावान खिलाड़ियों को भी मौका दिया गया था। भर्ती के लिए 11 सौ युवक पहुंचे, जिनमें से दौड़ के लिए सात सौ युवकों का चयन हुआ, कुल पांच सौ युवक दौड़ में सफल हुए।
दूसरे दिन सैनिक जीडी(अहीर, राजपूत, नागा) पद के लिए उत्तर प्रदेश, हरियाणा, राजस्थान सहित उत्तर पूर्वी राज्यों के सैन्य आश्रित युवकों ने भाग लिया। सैनिक जीडी स्पोर्ट्समैन के लिए ओपन भर्ती हुई। जिसमें राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ियों को भी किस्मत आजमाने का मौका दिया गया था।
दोनों पदों के लिए दौड़ लगाने को 11 सौ प्रतिभागी पहुंचे। प्री हाइट टेस्ट पास करने वाले सात सौ युवकों को दौड़ लगाने का मौका मिला, जिसमें पांच सौ युवक सफल रहे। दौड़ के बाद अधिकारियों ने सफल युवकों का शारीरिक परीक्षण और प्रपत्रों की जांच की। भर्ती अधिकारी केआरसी के जीएसओ-1 प्रशिक्षण ले. कर्नल गौरव किच्लु के नेतृत्व में ले. कर्नल अमित कुमार, सूबेदार मेजर हरी किशन सहित तमाम सैन्य अधिकारियों ने भर्ती रैली को सहयोग किया।