फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Five Hotels Run Without Registration

बिना रजिस्ट्रेशन चल रहे नगर के पांच होटलों को दिए नोटिस

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Mon, 26 Sep 2022 12:07 AM IST
विज्ञापन
Five Hotels Run Without Registration
अल्मोड़ा में होटलों का निरीक्षण करते प्रशासन पुलिस व पर्यटक की संयुक्त टीम। संवाद - फोटो : ALMORA
अल्मोड़ा। प्रशासन, पुलिस और पर्यटन विभाग के अधिकारियों की संयुक्त टीम ने नगर के होटलों का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण में टीम को शहर में पांच होटल बिना रजिस्ट्रेशन के संचालित होते मिले। सभी पांच होटल के संचालको को नोटिस जारी कर दिया गया है। सात दिन के भीतर रजिस्ट्रेशन और अन्य मानक पूरे नहीं होने पर होटल संचालकों का काटान काटा जाएगा।
विज्ञापन

एसडीएम सदर गोपाल चौहान के नेतृत्व में टीम ने रविवार को नगर के माल रोड और नगर के अन्य स्थानों पर स्थित होटलों का निरीक्षण किया। रविवार को करीब 19 होटलों में पहुंच कर टीम ने दस्तावेजों की जांच की। निरीक्षण के दौरान टीम को पांच होटल बिना रजिस्ट्रेशन के संचालित होते मिले। होटल संचालक टीम को रजिस्ट्रेशन संबंधी कोई दस्तावेज नहीं दिखा पाए।
विज्ञापन

बगैर रजिस्ट्रेशन के संचालित हो रहे इन होटलों के मालिकों को नोटिस जारी किए गए। एसडीएम गोपाल चैहान ने बताया कि यदि एक सप्ताह के भीतर होटल संचालकों ने रजिस्ट्रेशन और अन्य मानक पूरे नहीं किए तो संबंधित होटल स्वामियों के खिलाफ चालानी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि निरीक्षण के दौरान ये भी देखा गया कि कहीं किसी ने अतिक्रमण तो नहीं किया गया। फिलहाल अतिक्रमण का मामला सामने नहीं आया है। उन्होंने कहा कि यदि कहीं भी अतिक्रमण मिलेगा तो उसके खिलाफ भी सख्त कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। टीम में सीओ विमल कुमार, तहसीलदार कुलदीप पांडे, जिला पर्यटन अधिकारी अमित लोहनी, गीतांजलि सतवाल, राजेंद्र धामी आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed