फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   First residential drug de-addiction center opened in Almora

अल्मोड़ा में खुल गया प्रदेश का पहला आवासीय नशा मुक्ति केंद्र

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Fri, 06 Sep 2019 11:54 PM IST
विज्ञापन
First residential drug de-addiction center opened in Almora
आवासीय नशा मुक्ति केंद्र के शुभारंभ मौके पर कार्यक्रम में मौजूद अतिथिगण। - फोटो : ALMORA
अल्मोड़ा। हवालबाग के प्रसार प्रशिक्षण केंद्र में प्रदेश का पहला आवासीय नशा मुक्ति केंद्र खुल गया है। 10 बेड के इस केंद्र में शांतिकुंज हरिद्वार के प्रशिक्षक प्रभावितों को पंचकर्म, प्राकृतिक चिकित्सा, आयुर्वेद सहित अन्य क्रियाकलापों से नशामुक्ति का प्रशिक्षण देंगे। पहले ही दिन चार रोगियों का इलाज भी शुरू हो गया है।
विज्ञापन

केंद्र के शुभारंभ मौके पर आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि पालिकाध्यक्ष प्रकाश चंद्र जोशी ने इसे जिला प्रशासन की अभिनव पहल बताया। डीएम नितिन सिंह भदौरिया ने कहा कि नशे के आदी लोगों को समाज की मुख्यधारा में लाने के लिये केंद्र स्थापित किया गया है। शांतिकुंज के राम सिंह शर्मा और अशोक सिंह नशामुक्ति का प्रशिक्षण देंगे। एसएसपी ददनपाल और सचिव विधिक सेवा प्राधिकरण डॉ. योगेंद्र कुमार सागर ने कहा कि नशे को रोकने के लिये तहसील स्तर पर टीमें गठित की गई हैं।
विज्ञापन

वहां नोडल अधिकारी डॉ. अजीत तिवारी, सीएमओ डॉ. विनीता शाह, एसीएमओ डॉ. सविता ह्यांकि, डीडीओ केके पंत, आपदा प्रबंधन अधिकारी राकेश जोशी, बीडीओ पंकज कांडपाल, परियोजना प्रबंधक आजीविका कैलाश भट्ट, सहायक परियोजना निदेशक ग्राम्य विकास मनविंदर कौर, एई नरेंद्र कुमार, सहायक नोडल अधिकारी नशा मुक्ति केंद्र अभिलाषा तिवारी, गायत्री परिवार के भीम सिंह अधिकारी, गणेश भट्ट, जवाहर सिंह, मोहन सिंह आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed