फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   First group of Kailash Mansarovar passenger will leave 12

कैलास मानसरोवर यात्रियों का पहला दल 12 को रवाना होगा 

Mon, 29 May 2017 11:09 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Mon, 29 May 2017 11:09 PM IST
विज्ञापन

प्रसिध्द कैलास मानसरोवर यात्रा में जाने वाला पहला दल 11 जून को दिल्ली से रवाना होकर 12 जून को अल्मोड़ा पहुंचेगा। इस बार 18 दलों में करीब 2400 लोग इस यात्रा में जाएंगे। कुमाऊं मंडल विकास निगम ने यात्रा की तैयारियां पूरी कर ली हैं।  किसी इमरजेंसी के लिए एक हेलीकॉप्टर भी उपलब्ध रहेगा। इसके लिए सरकार से हरी झंडी मिल गई है। करीब 100 कर्मचारियों और अधिकारियों को ड्यूटी पर लगाया जा रहा है जो एक जून को यात्रा मार्ग के लिए रवाना हो जाएंगे।

विज्ञापन



 कैलास मानसरोवर जाने वाला पहला यात्री दल 12 जून को अल्मोड़ा पहुंचेगा। यहां से अगले दिन यात्री धारचूला रवाना होंगे। कुमाऊं मंडल विकास निगम ने यात्रा की तैयारियां पूरी कर ली हैं। यात्रा के सफल आयोजन के लिए निगम ने करीब 100 कर्मचारी और अधिकारियों को लगाया है। कर्मचारी आगामी एक जून को यात्रा मार्ग के लिए रवाना हो जाएंगे। यात्रा मार्ग के सभी होटलों और कैंपों को सुसज्जित कर दिया गया है।
विज्ञापन



इधर सोमवार को कुमाऊं मंडल विकास निगम के एमडी धीराज सिंह गब्र्याल ने मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत को भी यात्रा की तैयारियों के बारे में अवगत कराया। एमडी ने बताया कि यात्रा के दौरान किसी तरह की इमरजेंसी से निपटने के लिए एक हेलीकॉप्टर भी उपलब्ध रहेगा। उन्होंने बताया कि इसके लिए मुख्यमंत्री ने सहमति दे दी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

एमडी गब्र्याल ने बताया कि 12 जून को पहुंच रहे पहले यात्री दल का अल्मोड़ा में भव्य स्वागत किया जाएगा। यहां से यात्री धारचूला रवाना होंगे। उन्होंने बताया कि मेडिकल टीम भी यात्रियों के साथ रहेगी। यात्रियों को इस बार और बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने का प्रयास किया जाएगा।



आदि कैलास के लिए इस बार रिकार्ड यात्री आएंगे 
अल्मोड़ा। आदि कैलास यात्रा 10 जून से शुरु हो रही है। इस बार आदि कैलास जाने वाले यात्रियों की तादात में काफी इजाफा हुआ है। पिछले साल जहां 270 यात्री आदि कैलास गए थे लेकिन इस बार अब तक 400 यात्री रजिस्ट्रेशन करवा चुके हैं। जबकि रजिस्ट्रेशन जारी हैं। कुमाऊं मंडल विकास निगम के एमडी धीराज गब्र्याल के मुताबिक इस बार यात्रियों की तादात 500 तक पहुंचने की उम्मीद है जो कि रिकार्ड होगा। यात्रियों की अधिक संख्या को देखते हुए आदि कैलास यात्रा के लिए एक दल एडवांस के तौर पर 10 जून को ही भेज दिया जाएगा। जबकि पहला दल 11 जून को अल्मोड़ा से रवाना होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed