फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Fire not extinguished in dumping zone

डंपिंग जोन में मंगलवार शाम को भी नहीं बुझी आग, फायर वाहन और दो टैंकर मौके पर

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Tue, 12 Nov 2019 06:54 PM IST
विज्ञापन
Fire not extinguished in dumping zone
डंपिंग जोन में चौथे दिन भी लगी आग। - फोटो : ALMORA
अल्मोड़ा। एनटीडी के निकट बनाए गए कूड़ा डंपिंग जोन में लगी आग पर मंगलवार चौथे दिन में भी काबू नहीं पाया जा सका। सोमवार से अब तक पालिका जल संस्थान के सहयोग से पांच टैंकर पानी डाल चुकी है और एक फायर वाहन भी आग बुझा रहा है, लेकिन कूड़े में लगी आग पर काबू नहीं पाया जा सका है। लगातार धुआं आने से चार दिन से क्षेत्र में वातावरण भी काफी प्रदूषित हो गया है।
विज्ञापन

अल्मोड़ा-पिथौरागढ़ मार्ग के किनारे स्थित कूड़ा घर में चार दिन से लगी आग और उससे उठता धुएं का गुबार लोगों के लिए सिरदर्द बन गया है। फलसीमा, एनटीडी, पपरसली आदि लगे हुए इलाकों में लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। वहीं इस मार्ग से गुजरने वाले लोगों और वाहन चालकों को भी इस परेशानी से दो चार होना पड़ रहा है।
विज्ञापन

मालूम हो नगर से निकलने वाला टनों कूड़ा हर रोज एनटीडी के निकट बनाए गए डंपिंग जोन में एकत्र किया जाता है। चार दिन पूर्व यहां आग लग गई। उसके बाद से यहां लगातार धुआं उठ रहा है और दुर्गंध भी फैल रही है। पालिका के अधिशासी अधिकारी श्याम सुंदर प्रसाद ने बताया कि मंगलवार को दो टैंकर और एक फायर वाहन से आग बुझाने का प्रयास किया जा रहा है। आग काबू में नहीं आती है तो बुधवार को जेसीबी से यहां मिट्टी डाली जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed