फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Fire in Rosin Factory Garur

लीसा फैक्टरी छटिया में आग लगाने से चार करोड़ रुपये की क्षति

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sat, 09 Apr 2022 12:24 AM IST
विज्ञापन
Fire in Rosin Factory Garur
गरुड़ के छटिया डंगोली में कैमोरिजन लीसा फैक्ट्री में लगी आग - फोटो : GARUD
गरुड़ (बागेश्वर)। डंगोली के छटिया गांव में पांच करोड़ रुपये लागत से बनी रिद्धि सिद्धि कैमोरिजन फैक्टरी में बृहस्पतिवार रात डेढ़ बजे भीषण आग लग गई। आग से लाखों रुपये का तारपीन तेल और वार्निश जल गया। राजस्व निरीक्षक ने आग से डेढ़ करोड़ की अनुमानित क्षति बताई है तो फैक्टरी स्वामी का ने चार करोड़ के नुकसान का दावा किया है।
विज्ञापन

घांघली वाया कुलाऊं ग्वालदम मोटर मार्ग पर रिद्धि सिद्धि कैमोरिजन फैक्टरी में बृहस्पतिवार रात एक बजे बिजली शॉर्ट सर्किट होने से भीषण आग लग गई। घटना के समय फैक्टरी की दूसरी पाली में चार कर्मचारी काम कर रहे थे। आग लगने से वहां अफरातफरी मच गई, कर्मचारी जान बचाकर भाग निकले। आग का धुआं समूचे घांघली, मवई, छटिया, मोहरखान, भिलकोट क्षेत्र में फैला तो गहरी नींद में सोये ग्रामीण अपने घरों से बाहर निकल आए। घटना की सूचना मिलते ही छटिया के ग्राम प्रधान कुंदन सिंह कबडोला ग्रामीणों के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। आग इतनी भीषण थी कि एक भी ग्रामीण आग बुझाने की हिम्मत नहीं जुटा सका। आग से फैक्टरी के पास खड़ा एक निजी वाहन भी जल गया।
विज्ञापन

ग्राम प्रधान ने घटना की सूचना दमकल विभाग को दी। सूचना मिलते ही फायर स्टेशन प्रभारी बैजनाथ डुंगर सिंह दमकल की टीम और फायर वाहन लेकर मौके पर पहुंचे। आग अत्यधिक होने पर उन्होंने एफएसएचओ बागेश्वर से दमकल यूनिट, फायर वाहन, प्रेशर पंप लेकर घटना स्थल को पहुंचने के लिए कहा। फायर टीम आग बुझाने में जुट गई। दमकल टीम ने कपकोट से फायर सर्विस बुला ली। घांघली नदी से पानी पंप कर चार घंटे की मशक्कत के बाद आग बुझाई जा सकी। मजदूरों ने बताया कि फैक्टरी में लाखों रुपये का वार्निश और तारपीन तेल जल गया। एसडीएम गरुड़ राजकुमार पांडे, पटवारी तारा ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। पटवारी ने बताया कि जांच में सामने आया है कि बिजली का शॉर्ट सर्किट होने से फैक्टरी में आग लगी। आग से डेढ़ करोड़ रुपये की क्षति हुई है। फैक्टरी स्वामी हीरा सिंह भाकुनी ने मुंबई से फोन पर हुई बातचीत में बताया कि आग से चार करोड़ रुपये की क्षति हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed