{"_id":"62f93e982844587a830525f1","slug":"fire-at-chaukhutiya-shop-almora-news-hld4724445134","type":"story","status":"publish","title_hn":"चौखुटिया में हुए भीषण अग्निकांड में दुकान का सामान जलकर राख, भवन धरासाई होने के कगार में","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चौखुटिया में हुए भीषण अग्निकांड में दुकान का सामान जलकर राख, भवन धरासाई होने के कगार में
विज्ञापन
चौखुटिया में आग से जला सामान। संवाद
- फोटो : ALMORA
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चौखुटिया (अल्मोड़ा)। चौखुटिया के क्रांतिवीर चौराहे पर एक दुकान में भीषण आग लग गई। इससे भवन सहित करीब 65 लाख रुपये का सामान जल गया। पांच लाख रुपये की धान, तेल की मशीनों को भी नुकसान पहुंचा है। आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है। थाना पुलिस और स्थानीय व्यापारियों की मदद से किसी तरह आग पर काबू पाया गया। बाद में रानीखेत से दमकल वाहन भी पहुंच गया था।
क्रांतिवीर चौराहे पर शेखर कांडपाल का हरिओम जनरल स्टोर है उसी से लगा उनका गोदाम है। पीछे की तरफ गेहूं, धान व तेल की चक्की और मसाला पीसने की मशीन है। रविवार सुबह करीब पांच बजे लोगों ने दुकान से धुआं उठते देख शेखर को सूचना दी। लोगों के पहुंचने तक आग भीषण रूप ले चुकी थी। करीब साढ़े सात बजे रानीखेत से दमकल की गाड़ी भी पहुंच गई। सवा आठ बजे आग पर पूरी तरह से काबू पा लिया गया।
शेखर कांडपाल के मुताबिक करीब 65 लाख रुपये का नुकसान हुआ है। दुकान में दो डीप फ्रीजर और चार फ्रीज सहित करीब 15 लाख रुपये का सामान था जिसमें से कुछ भी नही बचाया जा सका है। भवन में ऊपर से नीचे तक दरारें पड़ चुकी, लिंटर नीचे गिरने लगा है। गोदाम के पीछे लघु उद्योग की करीब पांच लाख की मशीनें भी थी जिन्हें काफी नुकसान हुआ है।
विज्ञापन
पुलिस और दुकानदारों के संयुक्त प्रयास से बुझी आग
चौखुटिया (अल्मोड़ा)। थाना पुलिस और निकटवर्ती दुकानदारों ने अपनी जान पर खेलकर आग को बुझाने का काम किया। एसओ दिनेश नाथ महंत की टीम ने भी आग को फैलने से रोकने में काफी मदद की। संवाद
पानी का टैंक बना वरदान
चौखुटिया (अल्मोड़ा)। दुकान के नीचे बना पानी का एक टैंक आग बुझाने में वरदान साबित हुआ। लोगों ने पहले इस टैंक से बाल्टियों में पानी लाकर आग बुझानी शुरू की। बाद में इसी से कृषि कार्य में प्रयुक्त होने वाली मोटर लगाकर आग बुझाई। संवाद
शॉर्ट सर्किट से आग लगने वाले मामलों में आपदा के तहत कोई राशि देय नहीं है। उच्च अधिकारियों को घटना के बारे में जानकारी दे दी गई है।-जयवर्धन शर्मा, एसडीएम।
अग्निशमन केंद्र होता तो बचाया जा सकता था भवन
चौखुटिया (अल्मोड़ा)। लंबे समय से मांग करने के बावजूद अग्निशमन केंद्र न होने का दर्द एक बार फिर रविवार को चौखुटिया में सामने आया।
चौखुटिया से रानीखेत की दूरी करीब 54 किमी है हालांकि दमकल का वाहन सूचना मिलने के ढाई घंटे के भीतर ही पहुंच गया था लेकिन ढाई घंटे का यह समय आग की ज्वाला में धधक रही दुकान के लिए काफी महंगा साबित हुआ। सामाजिक कार्यकर्ता और व्यापारी कैलाश चंद्र पांडे ने चौखुटिया में पंद्रह दिन में अग्निशमन केंद्र न खोले जाने पर रामंगगा के तट पर अनशन शुरू करने का एलान किया है। व्यापार संघ अध्यक्ष गणेश कांडपाल ने भी अग्निशमन केंद्र खोलने की मांग की है। संवाद

चौखुटिया के हरिओम जनरल स्टोर में लगी आग। संवाद- फोटो : ALMORA