{"_id":"58f201854f1c1b791ecf8ef2","slug":"fines-charged-with-two-meat-sellers","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो मीट विक्रेताओं से जुर्माना वसूला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो मीट विक्रेताओं से जुर्माना वसूला
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, अल्मोड़ा।
Updated Sat, 15 Apr 2017 11:32 PM IST
विज्ञापन
Rupee Shimla
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
छावनी परिषद, पुलिस, पशु चिकित्सा विभाग ने नगर की मीट की दुकानों का औचक निरीक्षण कर वहां सफाई आदि व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान कुछ दुकानों में गंदगी पाई गई, दो दुकान स्वामियों का सात सौ रुपये का जुर्माना भी वसूला गया। गर्मियों का सीजन चल रहा है, तेजी से मौसम परिवर्तन भी हो रहा है।
विज्ञापन
इसी के मद्देनजर कैंट, पशु चिकित्सा विभाग और पुलिस की संयुक्त टीमें शनिवार को नगर की मीट की दुकानों में जा धमकी। इससे वहां हड़कंप मच गया। पशु चिकित्साधिकारी डॉ. ममता यादव के नेतृत्व में टीम ने सफाई का जायजा लिया गया। चिकन, मछली शॉप की दुकान पर सफाई का अभाव देखा गया। डॉ. यादव ने दुकानदारों से मानकों का पालन करने, दुकानों में फ्रिज रखने, शुद्ध, ताजा मीट बेचने के निर्देश दिए। कहा कि फिर औचक निरीक्षण होगा, यदि गंदगी मिली तो कठोर कार्रवाई की जाएगी। टीम में छावनी परिषद के सफाई निरीक्षक एके सिंह, एसआई हरीश प्रसाद, राजेंद्र पंत, एलएम उपाध्याय आदि थे।
विज्ञापन