फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   film

फिल्म और पर्यटन उद्योग का चोली-दामन का साथ : हेमंत

Tue, 09 Feb 2016 11:29 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, अल्मोड़ा।
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, अल्मोड़ा। Updated Tue, 09 Feb 2016 11:29 PM IST
विज्ञापन

विज्ञापन
सिने कलाकार हेमंत पांडे ने राज्य में फिल्म नीति बनाने की पैरवी की है। उनका कहना है कि बेहतर संसाधनों की स्थापना और फिल्मकारों को प्रोत्साहन मिलने पर वह राज्य की शानदार लोकेशनों में शूटिंग के लिए पहुंचेंगे। इससे फिल्म उद्योग के साथ ही पर्यटन उद्योग को भी बढ़ावा मिलेगा। अल्मोड़ा में लंबे समय बाद भी उदय शंकर नाट्य अकादमी में गतिविधियां शुरू नहीं होने से वह काफी आहत दिखे।
अल्मोड़ा में पत्रकारों से बात करते हुए श्री पांडे ने कहा कि राज्य में फिल्मों की शूटिंग के लिए बेहतर लोकेशन हैं। प्राकृतिक रूप से मनोरम इन स्थलों में बेहतर संसाधनों की स्थापना होनी चाहिए, ताकि फिल्मकार उत्तराखंड का रुख कर सकें। उन्होंने कहा कि फिल्म और पर्यटन उद्योग का चोली दामन का साथ है। मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश समेत अन्य राज्यों ने फिल्मकारों को प्रोत्साहित करने को नीति बनाकार कई सुविधाएं मुहैया करवाई हैं, लेकिन राज्य गठन के 15 वर्ष बाद भी उत्तराखंड में इस ओर काम नहीं होना निराशाजनक है। राज्य में फिल्म बोर्ड बनने से युवा कलाकारों को आगे बढ़ने के अवसर मिलेंगे। उन्होंने कहा कि अल्मोड़ा मे उदय शंकर नाट्य अकादमी में गतिविधियां शुरू नहीं होने से कलाकारों का अहित हो रहा है। सरकार को अकादमी को शुरू कराने के प्रभावी प्रयास करने चाहिए।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि कुमाऊंनी फिल्म गोपी भिना की शूटिंग पूरी हो गई है। जल्द ही फिल्म रिलीज होगी। 19 फरवरी डाइरेक्ट इश्क फिल्म और 11 मार्च को फ्लेम फिल्म रिलीज होगी।  हास्य कलाकार के रूप में प्रसिद्ध श्री पांडे फ्लेम फिल्म में ओझा के निगेटिव रोल में दिखाई देंगे। इस मौके पर रंगकर्मी गिरीश धवन भी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed