फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   festive atmosphere in Almora and Kausani on New Year 2024

Welcome 2024: अल्मोड़ा में 18 हजार से ज्यादा टूरिस्ट ने मनाया नए साल का जश्न, इन राज्यों से पहुंचे थे लोग

Mon, 01 Jan 2024 12:16 PM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, अल्मोड़ा
अमर उजाला नेटवर्क, अल्मोड़ा Published by: हीरा मेहरा Updated Mon, 01 Jan 2024 12:16 PM IST
सार

अल्मोड़ा में नए साल का जश्न मनाने के लिए बड़ी संख्या में सैलानी उमड़े। अल्मोड़ा पर्यटन विभाग के आंकड़ों के अनुसार मुंबई, राजस्थान, बनारस, गुजरात, बंगाल, चंडीगढ़ समेत कई स्थानों से जिला मुख्यालय और अन्य पर्यटक स्थलों पर 18 हजार से अधिक पर्यटक पहुंचे।

विज्ञापन
festive atmosphere in Almora and Kausani on New Year 2024
सैलानियों से गुलजार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अल्मोड़ा जिले के पर्यटन स्थल वर्षांत और नए साल के जश्न के लिए सैलानियों से गुलजार रहे। इस साल की खट्टी-मिट्ठी यादों के साथ लोगों ने नए साल का जश्न मनाया। पर्यटन स्थलों में सैलानियों ने गीतों पर ठुमके लगाए। होटल, रेस्टोरेंट में देर रात तक जश्न मनाया गया। लोगों ने अपने-अपने अंदाज में नववर्ष का खैरमकदम किया।

विज्ञापन


रविवार को पुराने साल की विदाई और नए साल के आगमन का जश्न मनाने की सुबह से ही तैयारी शुरू हो गई थी। पर्यटक अलग-अलग अंदाज में तैयारियों में जुटे रहे। शाम ढलते ही पार्टी का दौर शुरू हुआ। देर रात तक होटल, रेस्टोरेंट सहित अन्य पर्यटक स्थलों में गाना-बजाना चलता रहा और पर्यटक गीतों की धुन पर झूमते रहे। कहीं केक काटकर तो कहीं एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर वर्षांत का जश्न मनाया गया। सैलानी डीजे की धुन पर नाचते-गाते रहे। देर रात तक जश्न का माहौल चलता रहा। होटल कारोबारियों ने भी पर्यटकों की सुविधा के लिए बेहतर इंतजाम किए। पर्यटकों को भोजन में पहाड़ी व्यंजन भी परोसे गए। संगीत की भी पूरी व्यवस्था रही।
विज्ञापन


रानीखेत का गोल्फ मैदान रहा गुलजार
पर्यटन नगरी रानीखेत में वर्षांत का जश्न मनाने के लिए बड़ी संख्या में सैलानी उमड़े। प्रसिद्ध गोल्फ मैदान में सैलानियों की चहल पहल रही। बड़ी संख्या में सैलानियों के पहुंचने से बाजार में भी रौनक रही। देर रात तक अलविदा जश्न के लिए होटलों में भी रौनक देखी गई। सुरक्षा की दृष्टि से पुलिस का पहरा रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन


मंदिरों में सैलानी लेंगे नए साल का संकल्प
अल्मोड़ा जिले के बिनसर, कसारदेवी, चितई, सिमतोला, ईको पार्क, जागेश्वर, कौसानी, रानीखेत, कोसी कटारमल, द्वाराहाट, चौखुटिया समेत कई पर्यटक स्थलों पर नए साल का स्वागत करने के लिए पर्यटक पहुंचे। उन्होंने रविवार देर रात तक जश्न मनाया और सोमवार सुबह स्थानीय मंदिरों में मत्था टेककर मन्नतें मांगेंगे। नए साल का संकल्प भी लेंगे।

बाल मिठाई की जमकर हुई बिक्री
अल्मोड़ा जिले की विशिष्ट पहचान बाल मिठाई का भी सैलानियों ने खूब स्वाद लिया। सैलानियों ने बाल मिठाई, चाकलेट, सिंगोड़ी की खूब खरीदारी की। कारोबारियों के मुताबिक वर्षांत पर बाल मिठाई का 25 लाख रुपये से अधिक का कारोबार हुआ।


अल्मोड़ा में 18 हजार से अधिक पर्यटक पहुंचे
अल्मोड़ा पर्यटन विभाग के आंकड़ों के अनुसार मुंबई, राजस्थान, बनारस, गुजरात, बंगाल, लखनऊ, चंडीगढ़, वाराणसी समेत कई स्थानों से जिला मुख्यालय और अन्य पर्यटक स्थलों पर 18 हजार से अधिक पर्यटक पहुंचे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed