फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   festival of flowers

Almora News: फूलदेई छम्मा देई दैणी द्वार भर भकार...

Wed, 15 Mar 2023 10:17 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा Updated Wed, 15 Mar 2023 10:17 PM IST
विज्ञापन
festival of flowers
अल्मोड़ा/मौलेखाल/ सोमेश्वर। नगर और ग्रामीण इलाकों में फूलदेई का पर्व हर्षोल्लास से मनाया गया। बुधवार को बच्चों ने घर-घर जाकर फूलों से देहरी (देली) पूजन किया। फूलदेई छम्मा देई, दैणी द्वार भर भकार तुमार देली में बार-बार नमस्कार... गीत गाकर लोगों की सुख समृद्धि की कामना की।
विज्ञापन


बच्चों की टोलियां विभिन्न प्रकार के फूलों से सजी थाली और कंधे में झोला लटकाए फूलदेई करने निकलीं। बच्चों ने अपने-अपने मोहल्लों और गांवों में घर-घर जाकर पुष्प और चावल अर्पित कर देली पूजन किया। लोगों ने शगुन के तौर पर बच्चों को चॉकलेट, मिठाई, गुड़ चावल आदि दिया। सल्ट विकासखंड में फूलदेई पर्व पर बच्चों में उमंग और उत्साह दिखाई दिया। प्रात:काल बच्चों ने घर-घर जाकर देहरी पर फूल और अक्षत अर्पित कर देली पूजन किया। लोगों ने बच्चों को उपहार दिए। सोमेश्वर तहसील क्षेत्र में भी फूलदेई पर्व धूमधाम से मनाया गया।
विज्ञापन



बजेला में सांस्कृतिक विनिमय के रूप में मनाई फूलदेई
अल्मोड़ा। धौलादेवी विकासखंड के प्राथमिक विद्यालय बजेला में फूलदेई पर्व सांस्कृतिक विनिमय के रूप में मनाया गया। शिक्षक भास्कर जोशी ने बताया कि फूलदेई पर्व विद्यालय में जगमग तारे समूह बनाया गया है जिसमें देशभर के बच्चे जुड़े हैं। ऑनलाइन और ऑफलाइन हुए कार्यक्रम में बच्चों ने फूलदेई पर अपनी-अपनी सांस्कृतिक जानकारी का आदान प्रदान किया।
विज्ञापन
विज्ञापन



भिटौली देने की हुई शुरूआत
अल्मोड़ा। फूलदेई पर्व के दिन से भिटौली देने का महीना भी शुरू हो गया है। भाई अपनी विवाहित बहन को भिटौली (उपहार) देने उसकी ससुराल जाता है। भिटौली देने की परंपरा आज भी बरकरार है। विवाहित बहनों को भिटौली का बेसब्री से इंतजार रहता है। इस दिन से काला महीना भी लग गया है। विवाहिता शादी के पहले साल आने वाले काले महीने में सात या पूरे महीने अपने मायके में ही व्यतीत करती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed